ज्वालामुखी: माता ज्वालामुखी गर्भ गृह में बिजली की तारे खुली, मंदिर प्रशासन बेखबर
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी
विश्वविख्यात माता ज्वालामुखी मंदिर के गर्भगृह का एक मामला इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ज्वालामुखी गर्भ गृह में बिजली की कुछ तारें खुले ताैर पर लटकी हैं। इस संदर्भ में एक फोटो भी खूब वायरल हो रहा है। इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए पूर्व पार्षद एवम समाजसेवी सूक्ष्म सूद ने कहा कि मंदिर के गर्भ गृह में स्थानीय अधिकारी उचित रूप से बिजली की फिटिंग नहीं करवा पाए हैं। ज्वालामुखी माता मंदिर गर्भ गृह में हालत इतनी दयनीय है कि बिजली की तारे खुली पड़ी हैं। गर्भ गृह में न तो ऐसी चल रहा है। आने वाले भक्तजनों का गर्मी से बेहाल है, परंतु स्थानीय विभागीय अधिकारी आज दिन तक इस पर कोई उचित कारवाई नहीं कर पाया है।
आपको बता दें इस मामले की एक फोटो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रही है। खास बात यह है कि इस मंदिर में हजारों की तादाद में भक्तजन माथा टेकने के लिए आते हैं, परंतु मंदिर में बहुत-सी असुविधाओं की वजह से श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी सूक्ष्म सूद का मंदिर प्रशासन पर आरोप है की अधिकारियों को पता होने के बावजूद भी इस कार्य को नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन किसी बड़ी घटना के इंतजार में है।
