देहरा : 16 और 17 नवंबर को विभिन्न स्थानाें पर बाधित रहेगी बिजली
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
132 केवी सब स्टेशन देहरा में 33/11 केवी कंट्राेल रिले चैनल की स्थापना हेतु विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी, जिसके तहत सभी 33 केवी फीडर-प्रागपुर डाडासीबा, हरिपुर नादौन, कोगड़ा व 11 केवी फीडर देहरा, ढलियारा, प्रागपुर, खबली कुंदलीहार गुम्मर बाधित रहेंगे। दिनांक 16-11-2022 को केवल 33 केवी फीडर नादौन बाधित रहेगा। बाकी सभी फीडर आंशिक रूप से जरूरत पड़ने पर अल्पावधि के लिए बाधित रह सकते हैं। दिनांक 17-11-2022 को 11 केवी फीडर खबली व कुन्दलीहार पूर्ण रूप से बाधित रहेंगे(9 बजे से कार्य समाप्ति तक व शेष फीडर आंशिक रूप से जरूरत पड़ने पर बाधित होंगे। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की जाती है।
