जवाली : पुरानी पेंशन बहाली काे लेकर कर्मचारी निकालेंगे रैली
ब्लॉक ज्वाली ने की जिला स्तरीय पेंशन संकल्प रैली के लिए समीक्षा बैठक
राजेश कतनाेरिया। जवाली
न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ (हि.प्र.) ब्लॉक ज्वाली की मीटिंग आज अध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई गई। इसमें जवाली खंड की समस्त कार्यकारिणी व विभिन्न विभागों से आए न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने भाग लिया। इस मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 जून को सभी विभागों के कर्मचारी जिला मुख्यालय में होने वाली पेंशन संकल्प रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे। महासंघ ने सरकार के समक्ष यह मांग रखी कि हिमाचल प्रदेश सरकार विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली बारे कर्मचारियों के हित में निर्णय ले। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ को आशा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के मद्देनजर कर्मचारी हित में कोई ठोस निर्णय लेंगे, जिससे की पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली का मार्ग जल्द प्रशस्त होगा।
ब्लॉक अध्यक्ष जवाली अनिल शर्मा ने कहा की न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संगठन लंबे अरसे से ओपीएस की बहाली के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्षरत है और ऐसे में आशान्वित है कि मुख्यमंत्री इस पर कर्मचारी हित में अति शीघ्र निर्णय लेकर न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली द्वारा राहत प्रदान करेंगे। आज की बैठक में एनपीएसईए जिला कांगड़ा उपाध्यक्ष डॉ विकास नंदा, ब्लॉक महासचिब अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष जीत कुमार, इंद्रजीत, मुख्तयार सिंह और कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
