कांगड़ा : ज्ञान ज्योति शिक्षा महाविद्याालय में रोजगार मेला 20 को
( words)
ज्ञान ज्योति शिक्षा महाविद्याालय राजोल दिल्ली स्थित कम्पनी क्लिक 2 कैरियर के सहयोग से 20 जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस रोजगार मेले में सभी फ्रेशर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट भाग ले सकते हैं। इस रोजगार मेले मे अभ्यर्थी डिजिटल मार्केंटिंग एचआर रिक्रूटर, आईटी रिक्रूटर कैटालाग स्पेशलिस्ट आदि पदों की भर्ती होगी। चयनित अभ्यर्थियों का सालाना पैकेज 1.8 लाख व 3.5 लाख रखा गया है। यह रोजगार
मेला ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल के परिसर में सुबह 10 बजे लगेगा। इसकी जानकारी कालेज के प्रबन्धक वीरेंद्र चौधरी ने दी।
