विराट-अनुष्का के घर आई नन्ही परी, fans में खुशी की लहर

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अब पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने कुछ देर पहले ही बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में आज दोपहर को हुआ। विराट कोहली ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए बेहद भावुक शब्दों में लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया है।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ''हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।''
विराट के इस पोस्ट के बाद उनके और अनुष्का के फैंस में ख़ुशी की लहर दौड़ गए है। बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।