कांगड़ा: मटाैर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन
मनाेज कुमार। कांगड़ा
राजकीय महाविद्यालय मटौर में सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक डॉ. परवेश गिल के दिशा-निर्देश में आज निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत समय-समय पर अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या शुभ्रा गुप्ता द्वारा की गई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया तथा नए कानून के अंतर्गत लगाए जाने वाले जुर्मानों की भी जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने गांव व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का अनुरोध किया। डॉ. प्रवेश गिल ने भी विद्याथियों को सड़क सुरक्षा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा। निबंध प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की साक्षी ने प्रथम, शेफाली चौधरी बीकॉम तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान, अंशिका बीकॉम द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान तथा अंजलि रंधावा बीए द्वितीय वर्ष ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य मोहिंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
