जयसिंहपुर : कॉलेज में रोड़ सेफ्टी क्लब द्वारा किया निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
कंवर दुर्गा चंज राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा ने किया। सड़क सुरक्षा समिति की समन्वयक प्रो. नविता ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति अवगत करवाया तथा सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने का आह्वान किया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान में रहने वाले छात्रों को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत सिंह राणा, प्रो. आकार, प्रो. खुशी राम भगत, तृप्ता देवी व गगन दीप ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों की हौंसला अफजाई की।
