धर्मशाला : जी-20 की बैठक के लिए धर्मशाला में किया व्यवस्थाओं का मूल्यांकन
वर्ष 2023 में भारत में प्रस्तावित जी 20 शिखर सम्मेलन की एक बैठक धर्मशाला में भी होनी प्रस्तावित है। इस बाबत बुधवार को जी-20 के लोजेस्टिक सलाहाकार अशोक कुमार की अगुवाई में एक टीम ने धर्मशाला में शिखर सम्मेलन की प्रस्तावित बैठक को लेकर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा तथा मूल्यांकन भी किया। इसके साथ ही जिला प्रशासन के साथ एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जी-20 के प्रस्तावित बैठकों को लेकर देश के 33 शहरों सहित धर्मशाला को भी चिह्न्ति किया गया है तथा यहां बैठक को लेकर आवश्यक सुविधाएं की जांच के लिए जी-20 की एक टीम ने प्रवास किया गया है तथा बैठक के आयोजन स्थल, ठहरने इत्यादि की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।
