जयसिंहपुर : पांच दिन बाद भी नहीं लगा आशापूरी से लापता कर्मचारी संजीव का सुराग
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के तहत आशापुरी बूथ में चुनाव ड्यूटी देने आए नगरोटा बगवां के लापता कर्मचारी का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 12 नवंबर को आशापुरी बूथ के प्रजाइडिंग ऑफिसर ने सुबह चार बजे दूरभाष से जयसिंहपुर स्थित कंट्रोल रूम में सूचना दी कि उनकी पार्टी में शामिल एपीआरओ संजीव कुमार निवासी रौंखर की तबीयत बिगड़ गई है। इसलिए उनके स्थान पर अन्य कर्मचारी को ड्यूटी पर भेजा जाए। इस बीच जब उस क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर वहां पहुंचे पर संजीव कुमार पैदल ही कही चला गया।
आज पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को संजीव कुमार का काेई सुराग नहीं मिला है। वहीं, डीएसपी बैजनाथ एलएम शर्मा ने बताया कि हम आशापुरी की पहाड़ियों के चप्पे- प्पे की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि जो पुलिस का अपना ड्रोन है, उसकी भी मदद ली है। साथ में धर्मशाला से एसआरएफ की टीम व खोजी कुत्ताें की मदद से भी संजीव कुमार की तलाश की जा रही है। पुलिस थाना की टीम तथा खुद मैं भी मोर्चे पर तलाश कर रहा हूं।
