देहरा : हर वर्ष मनाया जाएगा देहरा का स्थापना दिवस
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
वरिष्ठ नागरिक मंच उपमंडल देहरा का 24वां स्थापना दिवस मंच प्रधान कर्नल जसवंत सिंह सिपहिया की अध्यक्षता में मनाया गया। इसमें मंच संस्थापक कंवर रोशन लाल पूर्व प्रधान जेसी आजाद तथा के अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। वहीं, उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित भी किया गया। मंच संचालक सुखराम शास्त्री ने मंच का संचालन करते हुए तमाम बातों पर प्रकाश डाला गया तथा लगभग दर्जन भर वरिष्ठ नागरिकों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत करने की बात कही और बैठक में हर वर्ष स्थापना दिवस मनाने का फैसला भी लिया गया।
