धर्मशाला: युकां जिलाध्यक्ष पंकज की अध्यक्षता में हुई एनएसयूआई की कार्यकारिणी गठित
वर्षा पटियाल बनी लंज कॉलेज की एनएसयूआई अध्यक्ष
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
लंज महाविद्यालय की एनएसयूआई की कार्यकारिणी का गठन जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी युवा अध्यक्ष पंकज कुमार पंकू की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिला कांगड़ा एनएसयूआई के अध्यक्ष नितिन जंवाल भी मौजूद रहे। कार्यकारिणी में वर्षा पटियाल को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई, जबकि उपाध्यक्ष नितिन पटियाल, उपाध्यक्ष आंचल धीमान, जनरल सैक्टर विक्रांत मैहरा, सह सचिव अभिषेक, प्रफूल पाठक, मिडिया प्रभारी फुलकित चौधरी व बबिता, नेहा व तनवी कौंडल को कल्चर प्रोग्राम अधिकारी बनाया गया। इस मौके पर पंकज कुमार पंकू ने एनएसयूआई की चयनित नई कार्यकारिणी को बधाई दी साथ ही कहा कि आपका पहले काम पढ़ाई है और उसके बाद बच्चों के हित के कार्य करना है ताकि किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और अपने साथियों की आवाज को ऊपर तक पंहुचाना है।
पंकज पंकु ने कहा कि लंज कालेज के भवन को पिछले एक वर्ष से कालेज प्रशासन व बच्चों को सौंपने की बात की जा रही है, जबकि वर्तमान सरकार इस सत्र में भी कॉलेज का काम पूरा नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अगस्त माह की पहली तारिख तक भवन वच्चों को नहीं दिया, तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा और बच्चों के हक के लिए भूख हड़ताल भी करेंगे। पिछले तीन वर्षाें से कॉलेज में अंग्रेजी व राजनितिक शास्त्र के प्रोफेसर नहीं हैं। इसके अलवा आवश्यक सुविधाएं भी स्टूडेंटस के लिए नहीं है।
उन्होने कहा कि चंगर क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रहा है, जहां लंज सीएचसी तो बने हुए जहां पांच वर्ष हो गए हैं, लेकिन सीएचसी की एक भी सुविधा लंज सीएचसी में नहीं हैं, जिसके लिए चंगर क्षेत्र की कांगड़ा, शाहपुर, देहरा और ज्वाली विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों को छोटे से छोटा ईलाज करवाने के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज का रूख करने को मजवूबूर होना पड़ता है। अगर सीएचसी का फट्टा लगाया गया है, तो सरकार को सीएचसी में होने वाली हर सुविधा अस्पताल को दी जानी चाहिए, जो होती है व एंबुलेंस की सुविधा भी दी जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र की जनता को सही से इसका लाभ मिल सके।
