जयसिंहपुर : जालग में सब तहसील देने पर सीएम का जताया आभार : रविंद्र धीमान
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
जालग में सब तहसील देने का फैसला शिमला में मंत्री मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया। जिससे जयसिंहपुर के क्षेत्र में जालग में सब तहसील खुलने से खुशी का महौल बना है। इस अवसर पर विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि सब तहसील जालग का मुख्यालय इंद्रनगर में प्रस्तावित है। उप तहसील जालग में 9 पटवार वृत सामिल होंगे। उप तहसील जालग का कुल क्षेत्रफल 5491 है, जो इसका फायदा मिलेगा। अब लोगों को जयसिंहपुर और आलमपुर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
