धर्मशाला : रजनीश कुमार के मामले में त्वरित कार्रवाई पर विदेश मंत्री का जताया आभार
( words)
शिवांश शुक्ला। धर्मशाला
कांगडा-चम्बा के सांसद किशन कपूर ने दुबई की अलकार्ट कंपनी में कार्यरत सुलाह जनपद के रजनीश कुमार के कार्य-स्थल पर प्रताड़ना के आरोपों पर भारतीय वाणिज्य दूतावास को पीड़ित रजनीश से मिलाकर मामला सुलझाने का निर्देश देने आभार व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय के अंडर सचिव से प्राप्त एक ईमेल के अनुसार वाणिज्य दूतावास को इस संबंध में उचित निर्देश दे दिए गए हैं और उन्होंने नियोक्ता कंपनी से संपर्क साधा है। नियोक्ता को वाणिज्य दूतावास से मिलकर मामला सुलझाने का भी निर्देश दिया गया है। वाणिज्य दूतावास रजनीश से संपर्क करने का भी प्रयास कर रही है।
