ज्वालामुखी : श्रावण अष्टमी नवरात्रों को लेकर मंदिर न्यास ज्वालामुखी की मेला प्रबंधन बैठक संपन्न
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में 29 जुलाई को शुरू हो रहे श्रावण अष्टमी के नवरात्रों को लेकर मंदिर न्यास ज्वालामुखी की बैठक आज एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला विशेष रुप में उपस्थित हुए इस बैठक में मंदिर अधिकारी तहसीलदार विचित्र सिंह ठाकुर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह, एसीएफ राजेंद्र कुमार, सहायक अभियंता मंदिर शमशेर सिंह ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ज्वालामुखी हितेश शर्मा, थाना प्रभारी ज्वालामुखी सुरेंद्र कुमार, विभिन्न विभागों से आए अधिकारीगण मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्यगण पुजारी वर्ग और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य रहे स्व. मधुसूदन शर्मा के गत दिनों हुए निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया।
उसके उपरांत बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं को नवरात्रों के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए, जिसमें यात्रियों के लिए लंगर व्यवस्था, आवास व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर उपलब्ध कराई जाए नवरात्रों के दौरान धारा 144 लागू रहेगी नवरात्रों में भक्तों को बेहतर भोजन लंगर में उपलब्ध होगा। नवरात्रों के दौरान 40 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी, 40 मंदिर में सहायक कर्मचारी, 65 गृह रक्षक और डेढ़ सौ के करीब पुलिसकर्मी नवरात्रों के दौरान तैनात किए जाएंगे। यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बड़े वाहनों को शहर से बाहर ही रोक दिया जाएगा और यात्रियों को मंदिर न्यास द्वारा शहर तक बसों के माध्यम से लाया जाएगा, जिसका खर्चा मंदिर न्यास बहन करेगा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध होंगी और पुलिस का चप्पे-चप्पे पर पहरा होगा, ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।
