कांगड़ा : एमसीएम डीएवी कॉलेज के न्यू बॉयज हॉस्टल में विदाई समारोह का आयोजन
मनाेज कुमार। कांगड़ा
एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के न्यू बॉयज हॉस्टल में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यातिथि के रुप में बिंदु पटियाल (पत्नी डॉ बलजीत पटियाल, प्राचार्य एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ नरेश शर्मा (चीफ वार्डन, न्यू बॉयज हॉस्टल) ने मुख्यातिथि बिंदु पटियाल तथा उनके साथ पधारे प्रो. मंजू पार्ती (चीफ वार्डन गर्ल्स हॉस्टल) प्रो. नंदिनी तथा प्रो नवनीत कौर (वार्डन गर्ल्स हॉस्टल) का न्यू बॉयज हॉस्टल की तरफ से विधिवत औपचारिक स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान करके किया।
इस कार्यक्रम में मंच संचालन आर्य केशवन ने किया। सुशांत और अर्पित की जोड़ी ने गीत प्रस्तुत करके महफिल में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि छात्रावास में छात्र विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए भी एक अच्छा जीवन जीने के लिए प्रेरित होते हैं। प्रो. मंजू पार्ती ने कहा कि हमेशा से ही छात्रावास के छात्र महाविद्यालय के गौरव को बढ़ाते रहे हैं। इस विदाई समारोह में मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों के अतिरिक्त डॉ आशीष मेहता, डॉ कुलदीप सिंह और डॉ अरूणदीप तथा छात्रावास के समस्त छात्र उपस्थित रहे अंत में डॉ नरेश शर्मा ने सभी का इस विदाई समारोह में पधारने पर धन्यवाद ज्ञापन किया।
