कांगड़ा : कॉलेज के लोअर गर्ल्स हॉस्टल में विदाई समारोह का आयोजन
मनोज कुमार। कांगड़ा
एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के लोअर गर्ल्स हॉस्टल में अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती बिंदु पटियाल (पत्नी डॉ बलजीत पटियाल, प्राचार्य एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंजू पार्ती (चीफ वार्डन गर्ल्स हॉस्टल) ने मुख्यातिथि बिंदु पटियाल तथा उनके साथ पधारे प्रो. क्रांति मोदगिल, डॉ नरेश शर्मा (चीफ वार्डन, न्यू बॉयज हॉस्टल) डॉ आशीष मेहता, डॉ कुलदीप सिंह (वार्डन, न्यू बॉयज हॉस्टल) का लोअर गर्ल्स हॉस्टल की तरफ से विधिवत औपचारिक स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान करके किया।कार्यक्रम के आरंभ में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके महफिल में चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए, ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी स्वयं को सुरक्षित रखा जा सके। प्रो. क्रांति मोदगिल ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। विदाई समारोह में ईशा जम्वाल मिस फेयरवेल, पल्लवी मिस पर्सनैलिटी और अमीषा मिस चार्मिंग चुनी गईं। इस विदाई समारोह में मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों के अतिरिक्त डॉ. आशीष मेहता, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. यांचन डोलमा, प्रो. निहारिका और प्रो. नंदिनी तथा प्रो. नवनीत कौर (वार्डन गर्ल्स हॉस्टल) तथा छात्रावास की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में प्रो मंजु पार्ती ने सभी का इस विदाई समारोह में पधारने पर धन्यवाद किया।
