इंदौरा: किसान रमेश लाल ने कृषि विभाग की योजनाओं से मजबूत की अपनी आर्थिक स्थिति
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
प्रदेश सरकार कृषि बागवानों की आर्थिकी को मजबूत बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत है तथा कई कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ लेकर किसानों की आर्थिकी में सुधार हुआ है। कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर किसान की आमदनी में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत चनोर के किसान रमेश लाल पुत्र दीवान चंद ने भी कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया है। रमेश लाल पिछले 15 वर्षाें से कृषि विभाग के पंजीकृत किसान है तथा कृषि विभाग को प्रतिवर्ष लगभग 250 क्विंटल गेहूं का बीज देते हैं, जिसमें इन्हें आर्थिकी लाभ होता है। उन्होंने कृषि विभाग से मशीनीकरण योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर तथा रोटावेटर पर भी अनुदान प्राप्त किया हुआ है। रमेश लाल ने बताया कि वे कृषि विभाग से पशुओं के चारे का बीज व सब्जियों के बीज भी अनुदान पर प्राप्त करते हैं, जिसमें काफी लाभ होता है। इस बारे में के विषय में कृषि विशेषज्ञ इंदौरा सरवन कुमार ने बताया कि रमेश लाल गांव चनौर के प्रगतिशील किसान है, जो कि समय-समय पर किसी विभाग की ओर से परामर्श लेते आ रहे हैं।
