इंदौरा : डाह कुलाड़ा में पानी की किल्लत से जूझ रहे किसान
( words)
डाह कुलाड़ा के किसान वर्तमान में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। किसानों ने बताया कि इस बाबत विभाग से भी कई समस्या रखी पर सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस समय बहुत ही ज्यादा पानी किल्लत चली हुई है। सरकार को भी चाहिए कि इस समस्या को दूर किया जाए वहीं स्थानीय विभाग भी इस बारे में सटीक संज्ञान ले और समस्या का हल करवाए। वहीं निर्माण कार्य भी अधर में लटका कर छोड़ दिया गया है जिससे इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है।
इस मामले में जब अधिशाषी अभियंता जल शक्ति गुरबख्श दिमाग से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कनिष्ठ अभियंता को भेजकर जांच करवाई जाएगी।
