फतेहपुर: 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक आयोजित होगा पिंड मंझार वॉलीबॉल टूर्नामेंट, जानें नियम
फतेहपुर क्षेत्र के पिंड मंझार वॉलीबॉल टूर्नामेंट का चौथा एडिशन 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। अपनी टीम रजिस्टर करवाने के लिए निखिल: 7807875323, अभि: 8894563834, अनुभव: 7807027692, भोलू: 9459058463, यदुवीर: 8894168686, जग्गू: 98167 65660, अभिमन्यु: 8219438341 पर संपर्क करें।
वहीं इस टूर्नामेंट को लेकर आयोजकों ने नियम व शर्तें जारी कर दी हैं। जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों का एक ही पंचायत से होना अनिवार्य रहेगा। मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों के आधार कार्ड की जांच भी की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि एक ही पंचायत से एक से अधिक टीमें भी इस टूर्नामेंट में भाग ले सकती हैं। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार की रजिस्ट्रेशन फीस नहीं रखी गई है, जिससे अधिक से अधिक टीमें भाग ले सकें।
प्राइज मनी को लेकर भी आयोजकों ने उत्साहजनक जानकारी दी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पुरस्कार राशि अधिक होगी, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। इसके अलावा, टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमें पुराने फतेहपुर ब्लॉक क्षेत्र से ही होनी चाहिए। मैरा, भरमाड़ सहित अन्य पंचायतों की टीमें इसमें हिस्सा ले सकती हैं। आयोजकों ने बताया कि पहले तीन टूर्नामेंट्स में क्षेत्र की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था और इस बार भी पिंड मंझार की ओर से सभी टीमों का स्वागत किया जाएगा।
