जवाली : केजरीवाल की मंडी रैली से प्रदेश सरकार में खौफ : निखिल
मंडी में आप ने रैली की थी। इसमें दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने शिरकत की थी। इस बात का प्रदेश सरकार में खौफ है। आम आदमी पार्टी जवाली के अध्यक्ष निखिल महाजन ने भरमाड़ में कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार से पंजाब की तर्ज पर बिजली यूनिट में मुफ्त देने की शुरुआत की है। जहां पंजाब में हर महीने 300 यूनिट फ्री होंगे, वहीं हिमाचल में 125 यूनिट फ्री देने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि यह बात साढ़े चार साल बीत जाने पर ही क्यों कही। पहले यह सुविधा क्यों नहीं दी गई। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी पार्टी की लोकहित नीतियों से प्रदेश सरकार में खौफ है। प्रदेश में अब तक आम आदमी पार्टी से 4 लाख सदस्य जुड़ चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कांगड़ा के तहत आने वाले चंबी मैदान में आम आदमी की 23 अप्रैल को रैली होने जा रही है। इस रैली में जवाली विधान सभा से दो हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेने जा रहे हैं।
