इंदाैरा : जिप कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ ने बीडीओ के माध्यम से निदेशक काे भेज ज्ञापन
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
जिला परिषद कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ विकास खंड इंदाैरा ने विकास खंड अधिकारी इंदाैरा के माध्यम से निदेशक पंचायती राज को एक ज्ञापन भेजा, जिसमें जिला परिषद के अधीन समस्त कर्मचारियों को पंचायती राज या ग्रामीण विकास विभाग में विलय की मांग रखी। महासंघ के खंड इंदाैरा के अध्यक्ष प्रताप गुलेरिया व प्रैस सचिव अजय कुमार डिकी ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी ने 10 जून को निदेशक पंचायती राज को ज्ञापन दिया था कि अगर 24 जून से पहले सभी जिला परिषद कर्मचारियों का विभाग में विलय नहीं होता, तो पूरे प्रदेश के जिला परिषद कर्मचारी, जिसमें पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता व तकनीकी सहायक शामिल है। 25 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर 24 जून तक विभाग में विलय की एकमात्र मांग को नहीं माना जाता, तो समस्त हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के साथ। विकास खंड इंदाैरा के समस्त जिला परिषद कर्मचारी 25 जून से कलम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे अगर पंचायत या विभाग के कार्य प्रभावित होते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
