देहरा : बलिदानी वीर के आश्रितों को दी आर्थिक सहायता
विनायक ठाकुर। देहरा
भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले देहरा तहसील, हरिपुर के गांव बिलासपुर के वीर राकेश कुमार के आश्रितों को आज प्रशासन के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई। 14 अक्तूबर, 2020 को चुशुल सेक्टर में एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान राकेश कुमार वीरगति को प्राप्त हुए थे। बलिदानी वीर राकेश कुमार के आश्रितों को आज प्रशासन के माध्यम से 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता सरकार व सैनिक वेलफेयर द्वारा उपलब्ध करवाई गई। एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने बलिदानी वीर के घर जाकर उनके आश्रितों को 20 लाख रुपए का चेक भेंट किया। उनके अमूल्य बलिदान का ऋण चुकाना तो कभी संभव नहीं है, परन्तु सरकार ने आश्रितों को यह सहायता राशि भेंट कर अपनी कृतज्ञता का भाव प्रकट किया।
