कांगड़ा : केसीसी बैंक शाखा जमानाबाद में हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
( words)
मनाेज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की जमानाबाद शाखा जमानाबाद में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका संचालन शाखा प्रबंधक संजय गर्ग व अमित कुमार ने किया। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व जीवन बीमा ज्योति और अटल पेंशन योजना के संबंध में जानकारी दी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए तरीके बताएं। उन्होंने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि फाेन कॉल पर किसी काे भी अपने बैंक संबंधी काेई जानकारी न दें और न ही अपने एटीएम का ओटीपी किसी के साथ शेयर करें। उन्होंने बताया कि आज का दौर डिजिटल का दौर चला हुआ है, जिससे ऑनलाइन ठगी के मामले भी बहुत ज्यादा हो रहे हैं। इस शिविर में कई स्थानीय लाेगाें ने भाग लिया।
