देहरा : सवानता गांव में सलेटपोश रिहयाशी मकान के कमरे में लगी आग, लाखों का नुकसान
विनायक ठाकुर । देहरा
विकास खंड डाडासीबा के अंतर्गत लग पंचायत स्थित गाँव स्वाणता में सोमवार रात 8 बजे अचानक ध्यान सिंह की सलेटपोश रिहासी मकान का कमरा राख होने का मामला सामने आया है। मकान के मालिक ध्यान सिंह ने बताया दीपावली की रात 8 बजे के करीब जैसे ही हम सपरिवार दिवाली मना रहे थे। कमरे के अंदर अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया यह आग बिजली का शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी है। क्योंकि हम उस समय कोई भी आतिशबाजी नहीं चला रहे थे। आग लगने से हमारा काफी नुकसान हुआ है। वहीं, हादसे मे जहां लाखों का नुकसान होने का अनुमान बताया जा रहा है।
आग इतनी भयंकर थी कि कमरे में रखा कीमती सामान फ्रिज, अलमारी, डवल बेड बॉक्स और अलमारी में रखे कपड़े इसके साथ अलमारी में 7000 कैश रखा था, वह भी आग की भेंट चढ़ गया। मिली जानकारी के मुताबिक लाखो का नुकसान हुआ है। कमरे में रखा सब कुछ राख हो गया। लग पंचायत के प्रधान देवराज ने बताया मौका पर गया था। इस परिवार का आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन को चाहिए इस परिवार की सहायता की जाए। उधर, इस संबंध में डाडासीबा के विद्युत विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया इसकी हमें जानकारी नहीं अगर शिकायत आती है, तो जांच करवाई जाएगी।
