देहरा : ढलियारा सूरजपुर में पशुशाला में लगी आग, लाखाें का नुकसान
विनायक ठाकुर/देहरा
ब्लॉक परागपुर के अंतर्गत पड़ती पंचायत ढलियारा के तहत सूजरपूर में एक गौशाला को देर रात आग लगने की सूचना प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है शुक्रवार देर रात लगभग गौशाला का मालिक सुखपाल सिंह पुत्र किशोर चंद ने देखा कि उसकी पशुशाला में आग लग गई है, जिसकी सूचना उसने अपने घर वालों को दी। वहीं, सभी आग बुझाने के कवायद में लग गए। जैसे-तैसे करके पशुशाला में बंधी गाय और उसके दो बच्चों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, परंतु आग पर काबू नहीं पाया गया, जिस पर उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड देहरा सहित पुलिस थाना देहरा में दी है। फायर ब्रिगेड ने मौका पर आकर आग पर काबू पाया। इस आगजनी में लगभग लाखाें का नुकसान हुआ है, जिसमें इमारती लकड़ी सहित 10 क्वांटल तूड़ी शामिल है।जानकारी मिलते ही मौके पर देहरा थाना से पहुंचे आईओ प्रेम चन्द ने स्थिति का जायजा लिया। प्रेम चंद ने बताया प्राथमिक दृष्टि से आगजनी का कारण शार्ट सर्केट लग रहा है। इस आगजनी में लाखाें का नुकसान हाे गया है।
