कांगड़ा : लुधियाना से हिमाचल घूमने आए दंपति की कार में लगी आग
मनोज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा शहर के पास घुरकड़ी के पास एक कार के इंजन में आग लग गई। इस हादसे में कार को खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं, कार में सवार दंपति बाल-बाल बचे हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब लुधियाना के दंपति देवी दर्शनों के साथ-साथ धर्मशाला के मैक्लोडगंज घूमने जा रहे थे। दंपति को इस बात का आभास हो गया और वह समय रहते कार से निकल गए। फिर स्थानीय निवासियों ने साथ लगती कूहल के पानी से इंजन में लगी आग पर काबू पाया, इससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पर कयास लगाए जा रहे हैं कि कार में एसी लगाया हो सकता है और इसी के चलते किसी तकनीकी कारण से आग लग गई हो, पर गनीमत यह रही कि कार सवार पति और पत्नी सुरक्षित हैं। पति और पत्नी से मदद के लिए स्थानीय लोगों का आभार जताया है।
