पालमपुर : अमर बलिदानी मेजर सुधीर वालिया के पिता को किताब की पहली प्रति की भेंट
"नेशनल डिफेंस एकेडमी-ए-टाइमलाइन (1941-2022)" कॉफी टेबल बुक का विमोचन
प्रतिमा राणा। पालमपुर
शहीद मेजर सुधीर वालिया जी के बनुरी स्थित निवास स्थान पर डॉक्टर किशोरी लाल जो कि एनडीए खड़गवासला में अंग्रेजी विभाग में प्रो. रह चुके हैं, उन्हें आज अपनी लिखी हुई एक किताब "एनडीए-ए टाइमलाइन (1941 - 2022)" कॉफी टेबल बुक की पहली प्रति वीर बलिदानी मेजर सुधीर वालिया, अशोक चक्र जी के पिता रुलिया राम वालिया को भेंट कर पुस्तक का विमोचन किया। किताब के लेखक डॉ. किशोरी लाल जी ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि मैं अपनी किताब की पहली प्रति वीर बलिदानी के पिता को भेंट कर रहा हूं जिनके बेटे ने देश की रक्षा में उत्कृष्ट बहादुरी, साहस तथा अतुलनीय शौर्य का प्रदर्शन करते हुए भारतीय सेना की उच्च परम्पराओं के अनूरूप सर्वोच बलिदान दिया, जिसका विवरण मैंने किताब में मेजर सुधीर वालिया पर लिखे लेख तथा चित्रों द्वारा अध्याय में किया है।
मेजर सुधीर वालिया के पिता रुलिया राम वलिया तथा बहन आशा वालिया ने किताब के लेखक डॉ. किशोरी लाल का धन्यवाद किया और कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि मेजर सुधीर वालिया का देश की रक्षा में दिए बलिदान तथा अनेक वीर शहीदों की यादें इस किताब में समाई है, जो कि हमारी भावी पिढ़ी को देश की रक्षा में कार्य करने की प्रेरणा देगी। इस अवसर पर शहीद मेजर सुधीर वालिया के सैनिक स्कूल, सुजानपुर के स्कूल के सहपाठी डीडीएम , एचआरटीसी, पंकज चड्ढा ने कहा कि भाई मेजर सुधीर वालिया की वीरता, साहस और देश के लिए दिए गए सरवोच बलिदान को हम नमन करते हैं, जो कि हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।
इस पुस्तक में शहीद मेजर सुधीर वालिया, अशोक चक्र के साथ-साथ देश पर मर मिटाने वाले अनेक वीर सैनिक और उनके वीर परिवार के जीवन पर लेख लिखे गए हैं। उपरोक्त कार्यक्रम में शहीद मेजर सुधीर वलिया जी के परिजन, लेखक डॉक्टर किशोरी लाल, एचआरटीसी के डीडीएम पंकज चड्ढा, सिमरन वालिया, कमलेश धीमान, मिनाक्षी, प्रवीन, जैस्मीन, शालिमा, नंदिनी , रिशिका, अरमान और करणवीर उपस्थित रहे
