धर्मशाला : पांच दिवसीय रोवर्स और रेंजर्स का राष्ट्रीय कार्निवल पहली जुलाई से
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में होगा पांच दिवसीय रोवर्स और रेंजर्स का राष्ट्रीय कार्निवल जुलाई महीने की एक से 5 तारीख तक भारत रोवर्स और रेंजर्स इकाई द्वारा पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है इस के संदर्भ में रोवर और रेंजर्स की हिमाचल प्रदेश की इकाई द्वारा आज एक दिवसीय चर्चा व विमर्श किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 रोवर्स रेंजर्स, जिसमें 350 भारतीय व 50 विदेशी रोवर्स रेंजर्स अपनी भागीदारी देंगे।
इस एक दिवसीय चर्चा के विषय में रोवर्स के राज्य आयुक्त डॉ राजेंद्र शर्मा बुलबुल की राज्य आयुक्त निशा गुलेरिया गाइड राज आयुक्त व शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर रेखा कपूर भारत रोवर्स रेंजर्स के राज्य सचिव डॉ राजकुमार भारत रोवर रेंजर हिमाचल के मुख्यालय से किरण ठाकुर राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की रेंजर्स लीडर प्रो. रिता ठाकुर व रोवर्स लीडर प्रो. कुमार कैलाश व अन्य हिमाचल प्रदेश की रोवर्स रेंजर्स व स्काउट एंड गाइड के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
