इंदाैरा : राजकीय महाविद्यालय सुघ भटोली में हुआ अभिभावक अध्यापक संघ की कार्यकारिणी का गठन
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
राष्ट्रीय महाविद्यालय सुख भटौली में अभिभावक अध्यापक संघ की सत्र 2022-23 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सीमा देवी को प्रधान राजकुमार को उप प्रधान वह पंकज कौशल को सचिव, पुष्पा देवी को संयुक्त सचिव तथा राज रानी को मुख्य सलाहकार चयनित किया गया। संघ की कार्यकारिणी में नीलम शर्मा, रसपाल सिंह, प्रो. शीखा राणा तथा प्राे. भावना शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया। प्राे. जगन सिंह कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष का कार्यभार देखेंगे। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रो. शशि भूषण ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा महाविद्यालय की विकासात्मक गतिविधियों में सहयोग देने का आह्वान किया। इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक तथा गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहा।
