कांगड़ा : पूर्व मंत्री स्व. चाैधरी विद्यासागर की तीसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मनाेज शर्मा। कांगड़ा
भारतीय जनता पार्टी कांगड़ा मंडल तथा स्थानीय कांगड़ा के लोगों द्वारा पूर्व मंत्री स्व. चाैधरी विद्यासागर को तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। उनको याद करते हुए संजय चौधरी पूर्व विधायक ने कहा कि चौधरी विद्यासागर जैसा व्यक्तित्व एवं नेता कांगड़ा के लिए वरदान था। जिला परिषद चेयरमैन रमेश, कुलभाष व सत प्रकाश सोनी ने उनको विकास का मसीहा बताया। मंच का संचालन करते हुए गोपीचंद अग्रवाल, पंडित राम प्रसाद शर्मा, पंडित रवि शर्मा, पंडित भवानी शंकर ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी विद्यासागर एक युगपुरुष थे तथा कांगड़ा की जनता के दिल में वह हमेशा अमर रहेंगे। नवनीत शर्मा, तिलक सोनी, नीतू दमीर, देवीलाल, मदन वर्मा, सुभाष भसीन, चंचला, पवना चौधरी व सुरम सिंह आदि ने भी इस मौके पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके साथ बिताए गए क्षणों को याद किया। अंत में उनके पुत्र वीरेंद्र चौधरी प्रदेश सचिव भाजपा ने सबका श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए धन्यवाद किया।
