कांगड़ा: पूर्व विधायक काकू ने महिला मंडलों को वितरित की सहायता राशि
मनोज कुमार। कांगड़ा
पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू विकास जन आशीर्वाद यात्रा लेकर महिला मंडलों के घर घर जाकर दस्तक दी और विधायक पेंशन से अपनी महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए के नकद चेक दिए। काकू ने कहा कि मैंने ठाकुर जयराम सरकार से मटौर गवर्नमेंट कॉलेज की बिल्डिंग के लिए 6.50 करोड़ रुपए की मांग की थी। भाजपा सरकार ने पैसे दिए टेंडर हो गया है, काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री कांगड़ा आगमन पर शिलान्यास करेंगे पैसा हम लेकर आए हैं। दावा ठोक कर कहते हैं कि इस से पहले भी ठाकुर जयराम सरकार ने कॉलेज की व्यवस्था चलाने के लिए करोड़ों रुपए दिए हैं। कॉलेज के नाम पर जमीन स्थानांतरित करवाकर दी है।
उन्होंने कहा कि 40 करोड़ रुपए की स्वच्छ भारत सीवरेज योजना के तहत मुख्य्मंत्री जयराम ठाकुर ने अनसोली, मटौर, कोहला, बीरता, घुरकड़ी, जोगीपुर व हलेड़कला पंचायत को योजना दी है। इसमें 35 गांव जुड़ेंगे कांगड़ा शहर के लिए भी में 25 करोड़ रुपए की सिबरेज योजना लेकर आया था, जो बन कर तैयार है। मुख्यमंत्री जल्द इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। अब 40 करोड़ रुपए की स्वच्छ भारत सीवरेज योजना के तहत 35 गांव के वार्डों को जोड़ेंगे। कॉलेज ग्राउंड मटौर को बनाने के लिए 15 लाख रुपए दिए हैं, जो खेल मैदान पर लगा दिए गए है, ग्राउंड तैयार है, अगर भाजपा हाईकमान ने मौका दिया व आपका जन आशीर्वाद मिल गया, तो मैं अपनी विधायक सैलरी भी जनता को समर्पित कर दूंगा।
