इंदाैरा : पूर्व विधायक मनोहर धीमान ने सुनीं लोगों की समस्याएं
मनीष ठाकुर।इंदाैरा
पूर्व विधायक इंदाैरा एवं उपाध्यक्ष सामान्य उद्योग निगम हिमाचल प्रदेश मनोहर धीमान ने ग्राम पंचायत मलाहड़ी के गांव पनियाला में कार्यकर्तायों द्वारा रखे एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर का मौके पर ही हल किया गया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जनता को प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने मलाहड़ी व पनियाला गांव के जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष के चैक भेंट किए। इस सहायता राशि के लिए पूर्व विधायक मनोहर धीमान के साथ-साथ लाभार्थियों व समस्त पंचायत वासियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।
