जवाली : चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
राजेश कतनौरिया। जवाली
जय भवानी यूथ क्लब फतेहपुर द्बारा आज चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 72 टीमों ने भाग लिया। फतेहपुर विधानसभा के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने बताैर मुख्यातिथि शिरकत की। पठानिया ने खिलाड़ियों के संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। आज हमारे प्रदेश के बहुत से खिलाड़ी देश व प्रदेश में हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज छोटे-छोटे मैदानों में खेलकर ऐसे ही उभरते हुए खिलाड़ी बडे़-बडे़ खेल के मैदानों तक पहुंचते हैं और अपना नाम रोशन करते हैं। भवानी पठानिया ने कहा कि मेरी यह सोच है कि एक वर्ष में कम से कम 6 प्रतियोगिता इसी मैदान में करवाने का लक्ष्य रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए।
आज सेमीफाइनल मैचाें मे सियाल टीम और धौलपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें सियाल टीम ने 66 रन बनाने का लक्ष्य रखा और धौलपुर टीम 38 रन बना कर आउट हो गई और सियाल टीम विजय रही। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल बुसकाड़ा और छतर टीम के बीच रहा। इसमें बुसकाड़ा टीम ने 76 और छतर टीम ने 87 रन बनाए। इस मुकाबले में छतर टीम विजय रही। फाईनल मुकाबला छतर टीम और सियाल टीम के बीच खेला गया। छतर टीम 55 रन बनाकर आउट हो गई और सियाल टीम ने 57 रन बनाकर विजय हासिल की। बिजेता टीम सियाल को 31000 रुपए की राशि और उपविजेता को 21000 रुपए व स्मृति चिन्ह देकर सममानित किया गया। इस मौके पर भवानी यूथ कलव के सदस्य हरमेश पठानिया, देवेंद्र पठानिया, रिंकू, अभी व डोली सिंह सहित क्लब के सभी सदसय मौजूद रहे।
