देहरा : नौशहरा स्कूल में सामान्य जागरूकता शिविर का आयोजन
विनायक ठाकुर। देहरा
राजकीय पाठशाला नौशहरा में सामुदायिक लामबंदी व एसएमसी ट्रेनिंग एवम सामान्य जागरूकता शिविर का आयोजन एसएमसी प्रधान सुलक्षणा देवी की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में एसएमसी के सभी सदस्यों, छात्रों के अभिभावकों पंचायत सदस्यों व स्थानीय ग्रामीण सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर पाठशाला के मुख्य अध्यापक बलबीर सिंह ने आमंत्रित सभी सदस्यों का स्वागत किया व कार्यक्रम की रूपरेखा का विवरण दिया। कार्यक्रम को दो सत्रों में विभाजित किया गया। प्रथम सत्र में सामुदायिक लामबंदी व एसएमसी ट्रेनिंग से जुड़े विषय लिए गए, जिसके अंतर्गत न्यू एडुकेशन पॉलिसी-2020 के बारे में विस्तृत चर्चा की गई व एसएमसी सदस्यों को उनके अधिकारों को स्कूल के प्रति उनके कर्तव्य पर चर्चा की गई, उसके उपरांत कोविड-19 के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रत्येक सदस्य के विचारों को सुना गया व जरूरी सुझावों को नोट किया गया है। पंचायत प्रधान अवतार राणा ने पाठशाला के सौंदर्यीकरण के लिए बच्चों के खेलने के लिए झूलों की व्यवस्था करने की घोषणा की। साथ ही सभी सदस्यों ने भी स्कूल द्वारा किए जा रहे हैं। विकासात्मक कार्यों की प्रशंसा करने के साथ अपना सहयोग देने की बात भी कही।
