जयसिंहपुर : अग्निपथ योजना के खिलाफ थुरल में सुलह युवा कांग्रेस ने निकाली रैली
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
थुरल में युवा कांग्रेस सुलह ने भाजपा सरकार के खिलाफ आज शनिवार को रोष प्रकट किया और थुरल बाजार में एक आक्रोश रैली निकाली। युवाओं ने कहां कि मोदी मंत्रिमंडल ने देश की तीनों सेनाओं में चार वर्ष की सेना भर्ती की घोषणा की व अपने चिरपरिचित अंदाज़ में इसकी पैकेजिंग करते हुए चार साल की कॉन्ट्रैक्ट फ़ौज भर्ती को अग्निवीर बताया। जिन युवाओं ने सेना भर्ती ग्राउंड क्लियर कर लिया है, उनकी लिखित परीक्षा जल्द करवाई जाए। चार वर्ष की भर्ती वाले लोगों को सेना में रैंक नहीं दिया जाएगा, बल्कि इन्हें केवल अग्निवीर कहा जाएगा। चार वर्ष के बाद इन युवा सैनिकों का भविष्य क्या होगा। इसका मुख्य मुद्दा भाजपा सरकार द्वारा अग्नीपथ के रूप में युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही हैं। अगर सरकार ने जल्द ही अपना फैसला वापस नहीं लिया, तो युवा कांग्रेस और उग्र प्रदर्शन व आंदोलन करेगी। साथ में तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।
