ज्वालामुखी : जहरीली चीज के काटने से युवती की मौत
( words)
ज्वालामुखी के तहत पड़ते गांव भारल में एक 16 वर्षीय युवती को किसी जहरीली चीज ने काट लिया। इससे मौत हो गई। हालांकि उस युवती को अस्पताल में भी ले जाया गया मगर उसे बचाया नहीं जा सका। सिविल अस्पताल नादौन ने उक्त सूचना पुलिस थाना ज्वालामुखी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंच गई।
युवती की पहचान सपना कुमारी सुपुत्री प्रभात चंद वासी भारल डाकघर गगडूही के रूप में हुई है। मृतका के पिता प्रभात चंद ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे घर में किसी जहरीली चीज ने लड़की को काट लिया। इस पर वे उसे अस्पताल ले आए। वहीं एसएचओ ज्वालामुखी सुरिन्दर धीमान ने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम हेतु सीएचसी देहरा भेजा गया है।
