देहरा: परागपुर के सुनार ने अज्ञात व्यक्ति पर दर्ज करवाया सोना चुराने का मामला
विनायक ठाकुर।देहरा
पुलिस थाना देहरा के अन्तर्गत कृष्ण कुमार शेठी पुत्र स्व० बाबू राम शेठी निवासी जसवां:परागपुर विधानसभा क्षेत्र के पड़ते परागपुर निवासी कृष्ण कुमार शेठी पुत्र स्व० बाबू राम सेठी ने थाना देहरा में शिकायत की की वह परागपुर में सुनार की दुकान करता है व दिनांक 20-2-2022 को कोई अज्ञात व्यक्ति अपनी बातों में उलझाकर उसकी दुकान से करीब 140 ग्राम सोना चोरी करके ले गये हैं। वहीं इस बात का पता उसे तब चला जब उस सोने के असली ग्राहक दुकान पर आये। साथ ही सोना न मिलने पर जब उसने सीसीटीवी की फुटेज को चैक किया तो देखा की कोई अज्ञात व्यक्ति सोना चुरा कर ले गए। देहरा थाना के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है । मामले की तफ़्तीष की जा रही है।
