देहरा : महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध-बिक्रम ठाकुर
विनायक ठाकुर। देहरा
उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वाणा में 21 महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट किया। जिनमें महिला मंडल गुलांगड़ा, महिला मंडल फ़रेड़, महिला मंडल निचला स्वाणा, महिला मंडल वार्ड-2, महिला मंडल अप्पर दंगेहड़ा, महिला मंडल शिव शक्ति वार्ड-5, महिला मंडल अप्पर स्वाणा, महिला मंडल अनुसूचित जाति स्वाणा, महिला मंडल वार्ड-7, महिला मंडल काहरू वार्ड-5, महिला मंडल लोअर टिप्परी, महिला मंडल रंगड़ बस्ती वार्ड-4, महिला मंडल अमरां धीमान बस्ती, महिला मंडल लूसिहार, महिला मंडल कारू अप्पर, महिला मंडल तियामल वार्ड-2-3, महिला मंडल सुभाषपुर, महिला मंडल दोदरा कलां, महिला मंडल दोदरा खुर्द, राधे राधे महिला मंडल दोदरा, महिला मंडल अटल ग्रुप दोदरा को उद्योग मंत्री ने सामान वितरित किया। जिनमें महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं बांटी गई।
उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के ध्येय को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वर्ग और व्यक्ति की सरकार चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्वाणा में 42 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से 10.5 लाख, उनकी ऐच्छिक निधि से 5.5 लाख संकटग्रस्त लोगों की सहायता के लिए ग्राम पंचायत स्वाणा में उनके द्वारा बांटे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है।
उन्होंने बताया कि जयराम सरकार ने पेंशन की आयु सीमा को घटाकर पहले 70 वर्ष किया और फिर मुख्यमंत्री ने वृद्धों की सेवा करने के संकल्प से पेंशन हेतु सबकी आयु सीमा 60 वर्ष करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2019 में हिमाचल को चूल्हा धुंआमुक्त सहायि राज्य घोषित किया गया। हिमाचल यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गृहिणी सुविधा योजना के तहत 3.23 लाख परिवार लाभान्वित हो चुके हैं, जिसके लिए सरकार द्वारा 119.90 करोड़ रुपए व्यय किए जा चुके हैं। वहीं जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग पाँच हजार लोगों को गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त महिला योजना, बेटी है अनमोल योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से सरकार मातृशक्ति को संबल प्रदान करने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न महिला मंडलों से जुड़ी महिलाएं स्वयं सहायता समुह के माध्यम से किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करें, जिसके लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय जरूरतों और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए हर महिला मंडल किसी विशेष परियोजना पर कार्य करे। जिस हेतु वह हर संभव सहायता सरकार एवं स्वयं के माध्यम से उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार महिलाओं को समाज में अपेक्षित स्थान देने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस हेतु महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सवाभिमान के साथ उन्हें सशक्त करना प्रदेश सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में सबसे अहम योगदान मातृशक्ति का है। उन्होंने कहा कि महिला न केवल परिवार एवं समाज को दिशा देने का कार्य करती हैं। इसलिए महिलाओं को समाज में व्यापत बुराईयों को खत्म करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के महिला मंडल भी क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास करें। विभिन्न जागरुकता अभियानों के माध्यम से महिला मंडल समाज में व्याप्त बुराईयों की समाप्ति के लिए कार्य करें। कार्यक्रम उपरांत उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला परिषद् उपाध्यक्षा सनेह लता परमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता सपहिया, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सत्या सूद, उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी, बीडीसी सदस्य करनैल राणा, प्रधान ग्राम पंचायत सवाणा सुरिंद्र कुमार, महामंत्री रुपिंदर डैनी, कुलविंदर पठानिया व जसवंत यादव सहित विभिन्न महिला मंडलों के प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे।
