कांगड़ा : हर वर्ग के लिए जनहित योजनाएं पहुंचाने के लिए सरकार वचनबद्ध : काकू
विधानसभा क्षेत्र के चौकीदार संघ व पंचायत चाैकीदार संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मनोज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र व अन्य ब्लॉक से आए चौकीदार संघ व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के चौकीदार संघ व पंचायत चोंकीदार संघ के जिला अध्यक्ष तरसेम लाल व कांगड़ा ब्लॉक के अध्यक्ष संदीप चौधरी की अगवाई में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू से मिले। मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम सरकार द्वारा चाैकीदारों के वेतन मान में इजाफा करने व ठाकुर जयराम सरकार का धन्यवाद किया व चाैकीदारों पर पॉलिसी बनाने को कहा गया। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू के स्वागत के साथ जयराम ठाकुर सरकार के नारे लगा कर एक विश्वास दिलाया कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम के साथ साथ है व साथ रहेंगे।
पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने अपने संबाेधन में चाैकीदार संघ को बताया कि मेरे समय काल में जल शक्ति विभाग में 275 वाटर गार्ड रखे गए थे व मिड-से मिल में 250 के करीब स्कूलों में रोटी बनाने के लिए महिलाएं रखी गई थी व 250 ही मिडे मिल असिस्टेंट रखी गई थी। पेरेंट टीचर योजना में 106 टीचर रखे गए थे अब 12 वर्ष बाद ठाकुर जयराम सरकार में आकर मैंने पक्के करवाए है और भी कई विभागों में नौकरी दिलवाई है। चाैकीदारों से आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर की जनहित योजनाओं को ग्रामीणों तक अपने माध्यम से पहुंचाए इस सरकार में आपको सफलता मिलेगी।
