कांगड़ा : सरकार महिलाओं के सशक्ति करण के लिए वचनबद्ध : काकू
काकू ने गांव खड़ियाडा में तीन महिला मंडलों को बांटे दस-दस हजार के चेक
मनोज कुमार। कांगड़ा
चलो गांव की ओर प्रगतिशील विकास व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने गांव खड़ियाडा में ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए कहा कि जयराम सरकार महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए विकास करने के लिए महिलाओं के लिए कई योजनाएं पहुंचा रही है। इसी कार्यक्रम के तहत कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों बहनों को सीधे महिला मंडलों के खातों में सीधे नकद चेक देकर पैसे दिए जा रहे हैं। महिला मंडलों को सीधा बैंक चेक दिया जा रहा है, ताकि पैसा सीधा उनके खातों में जमा हाे जाए। उन्हाेनें कही कि जाे नेता बैंक चेक का प्रचार कर रहे हैं व चेक दिखाएं न कि झूठ का जहर फैलाकर क्षेत्र के लोगों को गुमराह करें। हमारी नकल करें और जनता की सेवा करें। झूठ का प्रचार करके वोट हासिल करने के लिए गलत हथकंडे ना अपनाएं। जनता में प्यार व भाई चारा की भावना जगाए। मैं चुनौती देता हूं की जिन चेकों का प्रचार किया जा रहा है, उन चैकों को जनता के सामने प्रदर्शित करें।
