कांगडा:- सरकार प्राथमिकता के आधार पर कांगड़ा विधानसभा का कर रही विकास: काकू
पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कोहाला सुनेहड में महिला मंडलों व युवाओ को अपनी पूर्व विधायक पेंशन से नकद दस हजार रुपए का बैंक चैक दिया, ताकि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के महिला मंडलों का उत्थान हो सके। उन्होंने कहा कि मैने 99 भवन बनवा के दिए कोरोना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने वेक्सिन मुफ्त व मुफ्त अनाज बांट रही थी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री गरीब परिवारों को मकान दे रही है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में जयराम ठाकुर सरकार मुख्यमंत्री प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही है मुख्यमंत्री प्राथमिकता में ठाकुर जयराम सरकार ने मटौर से अप्पर कोहाला मांझी खड्ड पर बन रहे पुल तक सड़क के लिए 2.50 करोड़ रूपए दिए मांझी खड्ड पर बन रहे पुल के लिए 3.50 करोड़ रूपए दिए पुल का काम चला हुआ है लेकिन रफ्तार से नही चला हुआ है बरसात में मांझी खड्ड पर पानी बढने से नुकसान होने का अंदेशा है। वही उन्होंने कहा कि कांगड़ा की बर्बादी किसने की जल्द ही इसका पर्दा फाश करेंगे।
