देहरा : जिला परिषद कर्मचारियों की मांगों को जल्द माने सरकार-हरिओम शर्मा
विनायक ठाकुर।देहरा
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि चाहे जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी जिला परिषद के हेड से वेतन ले या पंचायती राज विभाग हेड से। आखिर पैसा तो सरकारी ही दिया जा रहा है, तो ऐसे में इनकी मांगों को मानने में क्या दिक्कत है। सरकार क्यों इस मुद्दे पर अड़ियल रवैया अपना रही है। इन कर्मचारियों व अधिकारियों पर सारे प्रदेश के विकास का जिम्मा है।इनकी पेन डाउन स्ट्राइक से लाखों करोड़ों रुपए जो विकास पर लग कर लोगों दुकानदारों मजदूरों व्यापारियों के पास जाएगा, वह बंद होगा। पहले ही विकास शूनय पर पहुंचा हुआ है। सारे प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों की पेंशन बंद कर रखी है और अब सेना की पेंशन पर भी अग्नीपथ योजना के तहत कैंची चला कर न केवल युवाओं के भविष्य पर बल्कि देश की सुरक्षा पर भी कुठाराघात किया है।
हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी व कोऑपरेटिव सोसाइटीज में लगे सैक्ट्रियों व सेल्सज्मैनो के लिए भी एक नीति बनाई जाएगी। जिला परिषद कर्मचारियों व अधिकारियों के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रत्यक्ष रूप से साथ देगी व हड़ताल स्थल पर इनके साथ बैठेगी। हरिओम शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कहावत ठीक ही चली हुई है कि 'जोया मामा मनदा नी कर्मचारियां दी ही नी हुणतां कुसि दी भी सुणदा नी' क्योंकि अब कुर्सी सर्क चुकी है और पहले चारों खाने चित और अब सारे खाने चित करने की लोगों ने तैयारी कर रखी है।
