शाहपुर : जनसमस्याओं का घरद्वार समाधान सरकार की प्राथमिकता-सरवीण चौधरी
सरवीण ने बेंटलू, रछियालु व कुठमां में सुनीं जनसमस्याएं
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रशासन को संवेदनशील व जवाबदेह बनाकर जन समस्याओं का घर द्वार पर ही समाधान उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सरवीण चौधरी ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम बेंटलु, रछियालु व कुठमा में जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों से रू-ब-रू होकर कर जन समस्याओं को त्वरित समाधान प्रदेश सरकार के सुशासन के अभिनव उदाहरण है। सरवीण चौधरी ने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के तथा जन शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए जनमंच कार्यक्रम कारगर सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन लोगों की समस्याओं, शिकायतों, मांगों व सुझावों को दर्ज करवाने के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है। इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह बताना है कि कैसे लोगों द्वारा इन विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है तथा इन योजनाओं से लोगों के आवास, पेयजल की उपलब्धता, भोजन, स्वास्थ्य तथा पोषण, जीवनयापन तथा वित्तीय समावेश पर क्या बदलाव हुए हैं।
इन योजनाओं में मुख्यतः प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातरू वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन एवं अमरूत, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हैल्थ एण्ड वैलनेस सैन्टर तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शामिल हैं। इसके उपरांत सरवीण चौधरी ने लोगों की समस्यायें भी सुनीं तथा अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक अभियंता विद्युत अनिल कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि विवेक कालिया , जेई जलशक्ति ऋषभ, जेई लोनिवि कृष्ण चंद, प्रधान घरोह तिलक शर्मा, प्रधान कुठमा( बेंटलू) रवि कुमार एक्स चेयरमैन अश्वनी चौधरी, उपप्रधान अमित कुमार, प्रधान रछियालु संजू कुमारी, उपप्रधान अब्दुल रहमान, प्रधान लदवाड़ा योग राज चड्ढा, महिला मंडल प्रधान अनीता कुमारी, अनीता धीमान व सुनीता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
