इंदौरा: पूर्व विधायक का पंचायत ठाकुरद्वारा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
मनीष ठाकुर।इंदाैरा
इस मौके पर पूर्व विधायक मनोहर धीमान ने लोगों की समस्याओं को सुना और कुछ समस्याओं का मौके पर ही हल कर दिया व कुछ का जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थानीय जनता ने मनोहर धीमान को बताया कि क्षेत्र में इस सप्ताह से कनक की कटाई का काम शुरू होने वाला है और हिमाचल सरकार द्वारा कनक की खरीद करने की कोई भी तिथि घोषित नहीं की गई है। वहीं, दूसरी पंजाब में पहली अप्रैल से कनक की खरीद शुरू की जा रही है ओर अगर हम किसान किसी न किसी तरीके से पंजाब में कनक ले जाकर बेचने की सोच ही रहे थे कि पंजाब सरकार ने उनकी उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है और पंजाब हिमाचल की सीमा से सटे प्रमुख लिंक सड़कों पर पंजाब पुलिस को 24 घंटे तैनात कर दिया है, ताकि हिमाचल के किसान पंजाब में कनक न ले जा सके और अगर कोई ले जाता हुआ पकड़ा जाता है, तो पुलिस द्वारा किसान और पर्चा भी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पूर्व विधायक मनोहर धीमान ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि में इस मामले में जल्द ही मुख्यमंत्री से बात करूंगा, ताकि 10 अप्रैल से पहले पहले मंडी खुले और किसानों की कनक खरीदी जा सके। इस अवसर पर उपस्थित जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याण नीतियों के बारे में अवगत करवाया।
