कांगड़ा : आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में गुप्त नवरात्र शुरू, मंदिराें में उमड़ी भक्ताें की भीड़
मनोज कुमार। कांगड़ा
माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर में साल भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन कोरोना के बाद यहां कुछ महीनों से लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं का आना निरंतर जारी है। वहीं आज बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में आज से आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में गुप्त नवरात्र शुरू हो गए हैं। यह नवरात्र अगले 10 दिन तक चलेंगे। वहीं, मंदिर प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए हुए थे। वरिष्ठ पुजारी एवं ट्रस्टी पंडित राम प्रसाद शर्मा ने बताया इन नवरात्रों में उत्तर प्रदेश राजस्थान व हरियाणा इत्यादि प्रदेशों से हजारों की संख्या में अपनी मन्नत पूरी करने के लिए श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।
