हमीरपुर : नादौन में प्राइवेट बस व मोटरसाइकिल में हुई जोरदार टक्कर, बाइक चालक घायल
( words)
जिला हमीरपुर के नादौन चौक के पास आज सुबह करीब 11 बजे एक प्राइवेट बस व मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार बस बाइक सवार को 10 से 15 मीटर तक घसीटते ले गई , जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार की टांगों में काफी चोट आई थी और उसी वक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
