हमीरपुर : भारत के लोकसभा चुनाव पर देश और दुनिया की नजर : अनुराग ठाकुर
-कहा, बहुत अहम है 2024 का लोकसभा चुनाव
-वैश्विक अर्थव्यवस्था में है भारत का बड़ा योगदान
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बिलासपुर जिला के लिए रवाना होने से पहले हमीरपुर में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव बहुत ही खास है, क्योंकि देश और दुनिया की नजर इस चुनाव पर टिकी हुई है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने नए आयाम स्थापित किए हैं। आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का बहुत बड़ा योगदान है।
वहीं, पौंग झील किनारे बसे गांवों को ईको सेंसेटिव जोन में शामिल करने के मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलकर ईको सेंसेटिव की बैठक को फिलहाल स्थगित करवा दिया गया है। इससे 52 गांवों के बाशिंदों को अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने का मौका मिला है।
