भाजपा मंडल सुजानपुर ने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें नसीहत दी है कि वह सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की चिंता ना करें और अगर उन्हें चिंता करनी है तो बिखरती कांग्रेस पार्टी को संभालने और अपने विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला की करें। सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने पूर्व मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, कौन मैदान में उतरेगा, इस बात की चिंता उन्हें और कांग्रेस पार्टी को करने की जरूरत नहीं है। उन्हें केवल इस बात की चिंता करनी चाहिए कि धर्मशाला से चुनाव कौन लड़ेगा, कहीं ऐसा ना हो उनकी ही टिकट कट जाए। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में भाजपा की जीत और उम्मीदवार दोनों तय हैं और जब समय आएगा तो भाजपा का उम्मीदवार भी आपके सामने होगा। जिस विधायक को आप खुश करने के लिए लॉलीपॉप बाला बयान दे गए हैं। उससे विधायक तो खुश होंगे लेकिन विधानसभा क्षेत्र की जनता नहीं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता विगत चुनाव में जो गलती कर चुकी है उसका खामियाजा भुगत रही है। वहीं, रही निर्विरोध चुनाव करवाने की बात तो ऐसा ना हो कहीं सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार ही गायब ना हो जाए और तब शायद चुनाव भाजपा के पक्ष में निर्विरोध हो जाए। बताते चलें कि पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने शनिवार को सुजानपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा के पास सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं है और यहां की जनता विधायक को निर्विरोध चुनाव में जीत दिलवा दे। उनके द्वारा दिए गए इस बयान पर सुजानपुर भाजपा ने पूर्व मंत्री को आड़े हाथों लिया है और सुजानपुर की चिंता ना कर के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के चिंता करने की नसीहत दी है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनोनीत प्रदेश स्तरीय चार्जशीट कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को कमेटी में नामजद वरिष्ठ सदस्य इंद्रदत लखनपाल विधायक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता में मेहरे बड़सर के अमर भवन में संपन्न हुई। किसी कारणवश उपरोक्त कमेटी के अध्यक्ष राजेश धर्माणी इस बैठक में शामिल ना हो सके। कमेटी के अन्य सदस्य विनोद सुल्तानपुरी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलाध्यक्ष को क्रमशः राजेंद्र जार हमीरपुर, अंजना धीमान बिलासपुर व ऊना के रणजीत राणा ने मुख्य रूप से बैठक में भाग लिया। बैठक का आयोजन जिला हमीरपुर व ब्लॉक कांग्रेस बड़सर के सौजन्य से किया गया। बैठक में संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी आमंत्रित थे जिसमें केवल धीमान बड़सर अध्यक्ष, जगजीत सिंह मेहता घुमारवीं, सतीश कुमार झंडूता, विवेक शर्मा कुठलेहड़, सुरेंद्र मनकोटिया गगरेट व रणजीत राणा ने बैठक में भाग लेकर अपने क्षेत्रों से संबंधित वर्तमान प्रदेश की जयराम सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित भ्रष्टाचार एवं घोटालों का विवरण प्रस्तुत किया। कई महत्वपूर्ण मामले चार्जशीट कमेटी के संज्ञान में लाए गए और उन्हें शीघ्र ही साक्ष्य समेत प्रस्तुत किया जाएगा। वर्तमान प्रदेश भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दों को उपरोक्त कमेटी के पास साक्ष्य सहित 20 जुलाई तक पहुंचाना होगा। इस बैठक में मनोज डोगरा, देवी दास शहंशाह, मनोहर लाल कानूनगो, सुरजीत सिंह, डीपी अग्निहोत्री ने बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य बैठक में भाग लिया। जैसे कि सर्वविदित है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में घटित घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों को सार्वजनिक करने हेतु प्रदेश स्तरीय चार्जशीट कमेटी का गठन किया था और पिछले कुछ महीनों से अपना कार्य सुचारू रूप से करते हुए इस समय यह अपने आखिरी पड़ाव पर है। संभवत अगस्त माह में इसे राज्यपाल को सौंप दिया जाएगा ।
जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने एक दिन दो पंचायत कार्यक्रम के तहत बल्ह पंचायत का दौरा किया। वही इस दौरान लोगों के घर घर जा कर उनसे सीधा जनसंवाद किया और उनकी जन समस्याओं को सुना। वही पंचायत घर में पंचायत के मजदूरों की जन समस्याओं को भी सुना गया। अधिकांश समस्याओं का हल मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत बल्ह में कुछ गांव वासियों ने कुछ रास्ते भी बंद किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्या का जल्द ही निपटारा किया जाएगा। वही लोगों ने एक दिन दो पंचायत कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि आज ग्राम पंचायत बल्ह के लोगों की समस्याओं को सुना गया और वही अधिकांश समस्याओं को यहां पर ही निपटारा कर दिया गया है और कहा कि जो समस्याएं बच गई हैं उन्हें भी निर्देश दे दिए गए हैं ताकि लोगों को अच्छी सुविधाएं पंचायत स्तर पर मिल सके। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, आईपीएच विभाग के अधिकारी, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी, विद्युत बोर्ड के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला हमीरपुर के बड़सर थाना के तहत तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 7 वर्षीय बच्ची की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घर के पास कपड़े सुखाने के एक तार पर डाले गए थे और इस घर की छत की टीन को साथ सर्विस वायर छू रही थी। टीन से करंट कपड़े सुखाने वाली तार में पहुंच गया और मासूम बच्ची इसकी चपेट में आ गई। हालांकि करंट लगने के कारण जांच के बाद ही पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएंगे। वहीं, जानकारी के अनुसार बड़सर के बल्याह गांव की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आरुषि घर के पास ही बाहर खेल रही थी कि इस दौरान वह घर के पास ही कपड़े सुखाने वाली तार को पकड़ बैठी और करंट की चपेट में आ गई। परिवार के लोगों के मुताबिक जब तक वह बाहर आए, तो लड़की अचेत हो चुकी थी आनन-फानन में उसे बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों नें लड़की को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि गरीब घर की इस बच्ची के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने कहा कि सात वर्षीय बच्ची की दुःखद मृत्यु की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। एसएचओ बड़सर मस्त राम नाइक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है, मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
सरकार की आर्थिक कुनीतियों के चलते जहां बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ एक-एक करके सारी बचत योजनाओं पर भाजपा सरकार कैंची चला रही है। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष, टिकट वितरण कमेटी के सदस्य एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही। उन्होंने कहा कि पीपीएफ, ईपीएफ, आरडी और एफडी जैसी बचत योजनाओं पर ब्याज की दरों को भाजपा सरकार ने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा सरकार ने बचत योजनाओं पर ब्याज की दरों को घटाना शुरू किया है। भाजपा सरकार द्वारा एक तरफ सबकी पेंशन खत्म की जा रही है और वहीं दूसरी तरफ बचत योजनाओं पर प्रहार किया जा रहा है। कोई व्यक्ति चाहे प्राइवेट नौकरी में हो या फिर सरकारी, देश के विकास में सबका योगदान होता है और जब यह प्राइवेट,अर्द्ध सरकारी और सरकारी कर्मचारी रिटायर होंगे तो बचत योजनाओं के ब्याज की कटौती के बाद उनका और उनके परिवार का खर्च कैसे चलेगा,यह बात सरकार को सोचनी चाहिए। विधायक सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार अपने मित्रों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए लूट की नीति पर चल रही है भाजपा सरकार लोगों से उनकी आर्थिक सुरक्षा को छीन कर उनके भविष्य को असुरक्षित व तंगहाल करने में लगी हुई है। इस मौके पर विधायक सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के करौर पंचायत का दौरा किया और करौर पंचायत पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक सुक्खू का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक सुक्खू ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर निपटारा किया। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद,पंचायत प्रधान राजीव सोनू, उपप्रधान पृथ्वी चंद, पूर्व बसारल प्रधान सुभाष, करौर पूर्व उप प्रधान संजीव सिम्पू, महिला मंडल प्रधान सरिता, रत्न चन्द, राज कुमार, प्रवीन कुमार, वार्ड पंच अजय कुमार, वार्ड पंच सरिता, पूर्व वार्ड पंच सुमना, आशा देवी, रीता, सुदर्शना, निशा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने विधायक राजेंद्र राणा द्वारा टोणी देवी नेशनल हाईवे मामले पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विधायक को समझना होगा, यह भाजपा सरकार है जो सबका साथ और सबका विकास के रास्ते में काम करती है। उन्होंने कहा कि एनएच 3 के मामले में झूठी राजनीति करके सुजानपुर विधायक अपनी रोटियां सेकने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एनएच 3 की गिरफ्त में आने वाले हर पीड़ित को प्रदेश सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया गया है। परंतु चुनावों को देखते हुए विधायक ने लोगों को भड़काना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता उनके बहकावे में नही आएगी क्योंकि जनता भली-भांति जानती है कि विधायक अपनी राजनीतिक मनसा को पूरी करने के लिए लगातार लोगों को आधी अधूरी बात बोल कर अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े 4 साल में विधायक के पास अपनी उपलब्धि बताने के लिए एक भी कार्य नहीं है जबकि प्रदेश सरकार द्वारा किए गए हर कार्य में अक्सर वह राजनीतिक गोटियां खेलते नजर आते हैं। विनोद ठाकुर ने कहा कि घोटाले करने वाली सरकार कांग्रेस है इस बात को देश और प्रदेश का प्रत्येक नागरिक जानता है।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और प्लास्टिक के कचरे को कम करने के लिए जिला हमीरपुर में भी पहली जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक की वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक से वस्तुओं के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर एक जुलाई से प्रभावी रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन वस्तुओं में प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड, गुब्बारे में लगी प्लास्टिक स्टिक, कैंडी स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, सजावट में इस्तेमाल होने वाले पोलिस्टीन(थर्माकोल), कटलरीप्लेट, कप, चाकू, ट्रे, गिलास, फोर्क, स्ट्रा, चम्मच, सिगरेट के पैकेट, निमंत्रण कार्ड, मिठाई के डिब्बों पर लपेटी जाने वाली प्लास्टिक, 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी के बैनर, स्टरर पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में प्लास्टिक का कचरा एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। इससे पर्यावरण को बहुत ज्यादा नुक्सान पहुंच रहा है। इसको देखते हुए केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा एक अधिसूचना के अनुसार पहली जुलाई 2022 से एकल उपयोग प्लास्टिक के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना है। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नादौन विधानसभा के धनेटा में स्थित गीताजंली पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं ने दसवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को घोषित किए गए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में गीताजंली पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुष्का राणा ने 700 में से 690 अंक लेकर प्रदेश में चौथा रैंक तथा सरिशा पुत्री राकेश कुमार ने 700 में से 684 अंक लेकर प्रदेश में दसवां रैंक लेकर बोर्ड के दसवीं के परीक्षा परिणामों में टॉप टेन और स्कूल में प्रथम व द्वितीय स्थान पर जगह बनाई है। गीतांजली स्कूल की टॉपर अनुष्का राणा की इस उपलब्धि पर उनके माता पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। अनुष्का राणा ने स्कूल के बाद भी घर पर लगभग 10 से 12 घंटे की रोजाना पढ़ाई से इस मुकाम को हासिल किया है। अनुष्का राणा से बात करने पर उसने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है। वहीं स्कूल की दूसरी टॉपर धनेटा गांव निवासी सरिशा के पिता राकेश कुमार विज ने बताया किउनकी बेटी प्रतिदिन 10 घंटे पढ़ाई करती थी जिसके परिणाम स्वरूप उसने प्रदेश बोर्ड परीक्षा में दसवां रैंक हासिल किया है। सरिशा बड़ी होकर सॉफ्टवेयर इंजिनियर बनना चाहती है। गीतांजली पब्लिक स्कूल धनेटा की छात्रा अनुष्का राणा और सरीशा की इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन बीएल चड्डा ने कहा की स्कूल के अनुभवी शिक्षकों की मेहनत और छात्राओं की लगन से ही ये मुकाम हासिल हुआ और इन बच्चों ने स्कूल का नाम प्रदेश भर में चमकाया है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर शहर को विद्युत विभाग का डिवीजन कार्यालय मिल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आग्रह पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुजानपुर के लिए विद्युत विभाग के डिवीजन कार्यालय को मंजूरी दे दी है। सर्विस कमेटी की बैठक में डिवीजन कार्यालय खोलने को मंजूरी दे दी गई है। सुजानपुर में विद्युत डिवीजन कार्यालय खोलने के साथ-साथ दो सब डवीजन खोलने की भी मंजूरी प्रदान की गई है। जानकारी अनुसार सुजानपुर शहर में विद्युत विभाग का डिवीजन कार्य खोलने को मंजूरी मिली है और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत चबूतरा और जंगल बेरी में सब डिवीजन कार्यालय खोलने की मंजूरी मिली है। मंगलवार देर शाम को सुजानपुर में विद्युत विभाग का डिवीजन कार्यालय खुलेगा, इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रीय होली महोत्सव के दौरान यहां मुख्यातिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सुजानपुर शहर के लिए दो डिवीजन कार्यालय खोलने की मांग रखी थी। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से जल शक्ति मंडल एवं इलेक्ट्रिक डिवीजन सुजानपुर शहर में खोलने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल की इन दोनों मांगों को तत्काल मंजूरी देते हुए होली मेले के दौरान मंच संचालन पर ही इनकी यहां पर खोलने की घोषणा की थी और कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जो प्रदेश कर दो बार सफलतम संचालन कर चुके हैं उन्होंने सुजानपुर के लिए जो दो डिवीजन कार्यालय खोलने की मांग रखी है उन्हें में तुरंत प्रभाव से खोलने की मंजूरी देता हूं। मुख्यमंत्री की घोषणा के करीब डेढ़ माह बाद सुजानपुर में जल शक्ति मंडल का डिवीजन कार्यालय खुल गया था। डिवीजन कार्यालय खोलने के साथ एक्शन जल शक्ति मंडल नीरज भोगल कि यहां तैनाती भी प्रदेश सरकार ने कर दी थी। अब पूर्व मुख्यमंत्री की दूसरी मांग को भी प्रदेश की भाजपा सरकार ने मंजूर करते हुए सुजानपुर में विद्युत विभाग का डिविजन खोलने की मंजूरी दे दी है। आने वाले एक सप्ताह के भीतर डिवीजन कार्यालय सुजानपुर में खुल जाएगा। इसके साथ ग्राम पंचायत चबूतरा और जंगल बेरी में विभाग के सब डिवीजन कार्यालय खोले जाएंगे ।पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की दोनों मांगों को जयराम सरकार ने मंजूर करते हुए धरातल पर उतार दिया है, जिससे क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। सुजानपुर में विद्युत विभाग का डिवीजन कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी होते ही सुजानपुर भाजपा परिवार एवं क्षेत्रवासी गदगद हो गए हैं। सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष डॉ विक्रम राणा, महामंत्री पवन शर्मा, अनिल शाम, उपाध्यक्ष जगन कटोच, पंचायत समिति अध्यक्षा अंजना ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन, महाजन महासचिव सुधीर भटनागर, भाजपा नेता प्रकाश सड़ियाल, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी, उपाध्यक्ष पवन कुमार, पार्षद सुनीता शकुंतला, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष अशोक मेहरा, मनोनीत भाजपा पार्षद तिलक राज व कश्यप लता ठाकुर के साथ- साथ विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ महिला मोर्चा एससी मोर्चा युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का धन्यवाद करते हुए खुशी जाहिर की है।
एक तरफ जहां कांग्रेस अग्निवीर भर्ती योजना का विरोध कर रही है, तो दूसरी ओर उससे डबल जोश में युवा अग्निवीर में भर्ती होने के लिए आगे आ रहे हैं। आवेदन करने के लिए युवाओं में जो जोश है। उसको देख कर कांग्रेस लडख़ड़ाती हुई नजर आ रही है। यह बात पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक कैप्टन रंजीत सिंह सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है। विनोद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का काम केवल और केवल हर योजना का विरोध करना ही है कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो देश हित सुरक्षा हित में कभी भी भारत के साथ खड़ी नहीं दिखी है। हर बार विरोध स्वरूप कांग्रेस ने भारत की सुरक्षा रक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल युवाओं को भड़का कर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा कर रही है लेकिन आज भारत देश का युवा पढ़ा लिखा समझदार है अच्छे बुरे की पहचान कर सकता है यही कारण है कि अग्निवीर भर्ती योजना के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में युवा आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल पाकिस्तान और चीन को खुश करने की रही है लेकिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच का ही यह परिणाम है कि भारत जैसे देश में अग्निवीर भर्ती योजना शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि आज जहां टेक्नोलॉजी का जमाना है। भारतीय सेना भी हाईटेक होकर सामने आ रही है पढ़ा-लिखा युवा जब अग्निवीर जैसी भर्ती योजना में देश की रक्षा और सुरक्षा की बागडोर लेगा तो सुरक्षा हाईटेक तरीके से होगी दुश्मन जहाँ से देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की सोचेगा अग्नि वीर योद्धा उसका वहीं पर से खात्मा कर देंगे । विनोद ठाकुर ने युवा वर्ग से आह्वान किया कि भर्ती योजना में बढ़-चढ़कर भाग लें और देश सेवा में चाहे 1 दिन मिले चाहे 1 साल मिले यह मायने नहीं रखता है। बस देश सेवा का मौका मिलना चाहिए। इस प्रण के साथ युवा आगे आएं और देश सेवा में जुट जाएं। रणजीत सिंह ने विधायक राजेंद्र राणा पर तंज कसते हुए कहा है कि जिन युवाओं को उन्होंने चबूतरा पंचायत में कांग्रेस में शामिल किया है और समाचार पत्र में यह प्रकाशित करवाया है कि यह भाजपा के कार्यकर्ता थे तो वह इस तरह का बयान जारी करके अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ रहे हैं। उन्होंने खुले मंच से चुनौती देते हुए कहा कि विधायक को अगर लगता है कि यह भाजपा के कार्यकर्ता थे, तो वह शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भाजपा सदस्यता सिद्ध करके जनता के समक्ष पेश करें दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेंद्र राणा के कार्यकर्ता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं यही कारण है कि विधायक भाजपा का बढ़ता को कुनबा देख छटपटा रहे हैं और अपने ही कार्यकर्ताओं को भाजपा का बताकर कांग्रेस में शामिल कर रहे हैं।।
जिला परिषद उपाध्यक्ष ने किया विकासनगर गावं का दौरा टप्पा गावं में हैंडपंप में मोटर लगाने और पाइप लाइन की मांग को भी किया पूरा मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष ने अपने दो दिन एक पंचायत कार्यक्रम के तहत हमीरपुर विधानसभा की दडुही ग्राम पंचायत का दौरा किया। इस अभियान के तहत उन्होंने ग्राम पंचायत के विकासनगर और टप्पा गांवों में घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनी। कार्यक्रम ने उपस्थित पंचायत सदस्यों ने जिला परिषद उपाध्यक्ष को यहां अर्से से लंबित पेयजल की समस्या से अवगत करवाया। जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश दर्जी ने जिला परिषद हेड से टप्पा गावं में पानी के टैंक के निर्माण की घोषणा की है। इस मौके पर नरेश दर्जी ने बताया कि इसी गांव में स्थापित हैंडपंप में मोटर लगाने और पाइप लाइन बिछाने की लोगों की मांग को पूरा करने के लिए जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए हैं। नरेश दर्जी ने कहा कि अपने इस अभियान के तहत उन्होंने अब तक हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों का दौरा पूर्ण कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों द्वारा जो भी समस्या बताई गई, उसे मौके पर ही पूरा किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह इस अभियान के तहत अपने साथ सभी विभागों के अधिकारिओं और कर्मचारियों की एक टीम अपने साथ रखते हैं, ताकि हर समस्या का निवारण मौके पर ही हो सके। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान एवं पंचायत सदस्यों सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारी को अग्नीपथ अग्निवीर योजना के बारे में रत्ती भर भी जानकारी है, तो इस पर वह खुले मंच पर आकर चर्चा करें। केवल युवाओं को भड़काने का काम कोंग्रेस कर रही है। असलियत में इस योजना का क्या फायदा होगा योजना क्या है, इसकी किसी को जानकारी ही नहीं है। यह बात मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर जिला उपाध्यक्ष विक्रम राणा अनिल कौशल व ब्लाक सुजानपुर पदाधिकारियों के ऊपर तंज कसते हुए कही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के चंद पदाधिकारी अपने आका के आह्वान पर उपमंडल अधिकारी सुजानपुर को अग्नीपथ अग्निवीर योजना के विरोध स्वरूप एक मांग पत्र देने गए थे, अच्छी बात है। वह अपने आका की बात मान रहे हैं, लेकिन इस योजना से किस को क्या नुकसान होगा, इस योजना का क्या फायदा है। आने वाले समय में योजना किस तरह कारगर सिद्ध होगी इस बात की जानकारी ब्लॉक के किसी भी पदाधिकारी को नहीं है। भाजपा पदाधिकारियों ने ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों को खुले मंच पर चेतावनी देते हुए कहा है कि ब्लॉक सुजानपुर के किसी पदाधिकारी को इस योजना के बारे में थोड़ी सी भी जानकारी है, तो वह खुले मंच पर आकर इस का बखान करें, अगर वह इस योजना की नाकामी जानते हैं, तो उसको लेकर भी मंच पर सामने आए उनकी हर बात का जवाब दिया जाएगा।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर 'किस में कितना है दम' मल्टीटैलेंट रियलिटी शो के पार्ट-2 के ऑडिशन का सफल आयोजन सोमवार को सुपर मैगनेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रताप नगर हमीरपुर में सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। इस ऑडिशन का प्रथम चरण 22 जून को इसी विद्यालय में आयोजित किया गया। इस रियलिटी शो के डायरेक्टर वरुण बंसल ने बताया की भबिष्य में भी हम इस तरह की प्रतिभाओं का आयोजन करते रहेंगे। स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। रियालटी शो की माध्यम से बच्चों को एक मंच मिला है, जिससे बच्चे अपनी प्रतिभा तक को आगे तक ले जाने में सफल होंगे। इसी तरह के आयोजनों की प्रतिभागी बच्चों को आवश्यकता होती है, ताकि उनकी प्रतिभा और निखर कर सामने आ सके। स्कूल प्रधानचार्य वाटिका सूद ने बताया कि इस मल्टीटैलेंट प्रतियोगिता में जिला के लगभग 300 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया तथा उन्होंने डायरेक्टर बरुन व उनकी सारी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया गया है, ताकि बच्चे बेहतर कर सकें और स्कूल की ओर से भी यह कोशिश रहती है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा सके। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को अन्य गतिविधियों के साथ जोड़ने के लिए भी स्कूल द्वारा बेहतर प्रयास किए जाते हैं, जिसका यह रियालिटी शो एक उदाहरण है।
भोरंज में ब्लॉक कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के विरोध में किया प्रदर्शन मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर कामगार, कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश उपध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि मोदी सरकार 'एज' नहीं 'नंबर' घटाना चाहती है। सच्चाई यह है कि यह है कि केंद्र सरकार, खर्च को कम करना चाहती हैं। यह आर्मी, देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस नेता राजीव राणा ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर जो विरोध है, उसका मूल कारण समझना पड़ेगा। देश इस समय बेरोजगारी के भयानक संकट से जूझ रहा है। सेना की बात करें, तो सेना केवल नौकरी-रोजगार का जरिया नहीं है, सेना में भर्ती होना देश के बड़े युवा वर्ग के लिए गर्व की बात है। सरकार उनके प्रति अपना जो दायित्व निभाती है, उससे उन्हें आसरा मिलता है। इस पूरे संकट का कारण बनी केंद्र सरकार यह नहीं बता रही कि जो पुरानी नियमित भर्तियां हैं, वह होंगी या नहीं, सीधे सवाल का जवाब सरकार नहीं दे रही कि जो बैकलॉग है, वह कैसे भरे जाएंगे। सरकार बताए कि नियमित प्रक्रिया के साथ यह अग्निपथ योजना चलेगी या उसे बंद करके यह योजना चलेगी। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसान से कहा गया कि आमदनी दुगनी कर देंगे ऐसा नहीं हुआ, जब अन्नदाता का भरम टूटा तो विरोध सामने आया। इसी तरह युवाओं को दो करोड़ नौकरी का वादा किया गया। जब ऐसा नहीं हुआ तो विरोध हुआ। युवाओं को लग रहा है कि उन्हें ठगा जा रहा, इसलिए वे सड़क पर आ गए। नौजवानों को लग रहा कि सरकार हमारे साथ छलावा कर रही है। राजीव राणा ने कहा कि नौजवानों को लगता है। पीएम के समर्थन में हम सोशल मीडिया पर लिखे-मैं भी चौकीदार, उन्हें क्या मालूम था कि बीजेपी की नई योजना है तैयार, देश के नौजवानों को बनना पड़ेगा चौकीदार''। कांग्रेस नेता राजीव राणा ने कहा पीएम देश को बताएं पुरानी भर्ती होगी या नहीं, बैकलॉग दिया जाएगा या नहीं। राणा ने सरकार को यह भी चेताया कि यह योजना वापस नहीं ली, तो युवाओं के समर्थन में उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव बलविंदर सिंह बबलू, जिला अध्यक्ष राजिंदर जार, ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, कोषाध्यक्ष रवि बन्याल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गोल्डी, जिला महासचिव प्रवेश ठाकुर, अंकुश सैनी, सुक्रांत भाटिया, अनुसूचित वि अध्यक्ष डॉ दीप चंद, राज कुमार, अजय कुमार, अशोक व महिंदर आदि मौजूद रहे।
जनता मुख्यमंत्री जयराम और नरेंद्र ठाकुर जताया आभार मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर पिछले कल शिमला में हुई कैबिनेट बैठक में लंबलू के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पशु औषधालय खोलने की मंजूरी मिलने पर विधायक नरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र की जनता की ओर से उनका धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान केसी चौहान ने कहा कि विधायक नरेंद्र ठाकुर की दूरगामी सोच और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण ही आज लंबलू क्षेत्र को दो-दो सौगातें प्राप्त हुईं हैं। इसके लिए क्षेत्र की जनता सदैव उनकी आभारी रहेगी। इससे पहले नरेंद्र ठाकुर ने अपने जनसंपर्क अभियान को जारी रखते हुए शहर के वार्ड-11 के बूथ नंबर 32 और 33 पर नुक्कड़ जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के वार्ड-11 की जनता से संवाद किया और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने लोगों को इन समस्याओं का शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर निदान करने का भरोसा दिलाया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन नादौन में रविवार ठुकराल फाउंडेशन और ओजल फिटनेस की ओर से आने नादौन के ख़रीडी मैदान में युवाओं के लिए मेगा फ़िटनेस फेस्टिवल का आयोजन करवाया गया। इस फेस्टिवल में मैक्सिमम पुशअप चुनौती, बरपीज़ चुनौती, हैमर होल्ड व जैसी कई इंटेंस फ़िटनेस चुनौतियों की प्रतियोगिताएं रखवाई गईं और हिमाचल के दर्जनों युवाओं ने इसमें निःशुल्क हिस्सा लिया। इस इवेंट के बारे में बताते हुए ठुकराल फाउंडेशन के संस्थापक और मुख्यातिथि शैंकी ठुकराल ने कहा कि इस इवेंट का उद्देश्य हिमाचल के युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश देने उन्हें नशा मुक्त हिमाचल जैसे गंभीर मुद्दे के ऊपर जागरूक करना था। यह युवा सशक्तिकरण की ओर यह एक प्रबल कदम है। उन्होंने आगे कहा कि मैं धन्यवाद करता हूं उन सभी युवाओं का जिन्होंने इस इवेंट में भाग लेकर इसे कामयाब बनाया है औऱ सभी उन लोगों का जो सभी प्रतियोगियों का हौंसला बढ़ाने के लिए आए। ओज़ल फ़िटनेस औए ठुकराल फाउंडेशन की सारी टीम का युवाओं के लिए उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। इस इवेंट के दौरान दर्जनों नौजवानों ने इंटेंस फ़िटनेस चुनौतियों में हिस्सा लिया और जीतने वालों को नकद इनाम और मैडल से नवाजा गया। हैमर होल्ड प्रतियोगिता में रोहित परमार को स्वर्ण पदक और 3100 नकद इनाम, अश्वनी कुमार को रजत पदक और 2500 नकद इनाम और अक्षय कुमार को कांस्य पदक सहित 1500 नकद इनाम से नवाज़ा गया। अंडर-18 कैटेगरी में अरुण ठाकुर और अमन कुमार को स्वर्ण पदक सहित 3100 नकद इनाम और अनुज परमार को रजत पदक सहित 2500 के नकद इनाम से नवाजा गया। वहीं, महिला वर्ग में मधु भारद्वाज पहले स्थान पर रहीं और उन्हें स्वर्ण पदक और 3100 नकद इनाम, सुमन कुमारी को रजत पदक और 2500 का नकद इनाम और मीना कुमारी को कांस्य पदक तथा 1500 का इनाम दिया गया। देस राज ओल्ड ऐज कैटेगरी के विजेता रहे। बरपीज़ चैलेंज के विजेता मलकीत सिंह रहे और उन्हें स्वर्ण पदक तथा 3100 का नकद इनाम से नवाजा गया और अंकित कौंडल को रजत पदक तथा 2500 नकद इनाम औऱ अभय और नितिन को कांस्य पदक तथा 1500 का इनाम दिया गया। यह इवेंट ठुकराल फाउंडेशन और ओज़ल फ़िटनेस की सांझी पहल है। नादौन के युवाओं के लिए यह एक शानदार प्रतियोगिता थी। ओजल फिटनेस के डायरेक्टर विनोद कुमार ने शैंकी ठुकराल एवं उनके फाउंडेशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि फाउंडेशन द्वारा करवाया यह इवेंट नादौन में बाकी और युवाओं के खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। यह प्रोग्राम युवाओं को नशे से दूरी बनाए रखने के लिए एक बेहतर कार्य है। आने वाले वक़्त में फाउंडेशन और फ़िटनेस ओज़ल इससे भी बड़े लेवल पर प्रतियोगिताएं करवाएगा, जिससे युवाओं को अत्यधिक मौके उपलब्ध हो सके। इस इवेंट में आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के रेफरी रोहित, पैराग्लाइडिंग पायलट और पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में भाग ले चुके राहुल गरवाल तथा नादौन केअर फाउंडेशन के रिप्रेजेन्टेटिव रहे और गोजरी फेम सिंगर इशांत ने लोगों का मनोरंजन किया। इवेंट का संचालक प्रिंस गर्ग ने सुचारू ढंग से किया गया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने अध्यक्ष पद संभालने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया है। देर शाम वीसी को सुजानपुर भाजपा मंडल शहरी भाजपा इकाई महिला मोर्चा युवा मोर्चा एवं अन्य साथियों एवं दल बल के साथ उन्होंने धूमल दरबार में हाजिरी लगाई है। पूर्व मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि सुजानपुर में भाजपा की जीत हुई है और आपके आशीर्वाद से मुझे अध्यक्ष पद मिला है आप के निर्देश पर भाजपा समर्थित सभी पार्षदों ने एकजुटता का प्रमाण दिया और उसके बाद भाजपा का नगर परिषद सुजानपुर पर कब्जा हुआ है। अध्यक्ष ने कहा कि आपने मेरे ऊपर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। सुजानपुर शहर में विकास को गति मिले सबका साथ सबका विकास नारे को बुलंद करते हुए आगे बढ़कर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में डंके की चोट पर लड़ा जाएगा और कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर उसके घर वापसी करवाई जाएगी। मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल परिवार सुजानपुर के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और भगवा बुलंद करते हुए भारत माता की जय का उद्घोष किया यहां पहुंची नवनियुक्त अध्यक्ष को पूर्व मुख्यमंत्री ने जहां बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं, मुंह मीठा करवाते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की धूमल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता का यह परिणाम है कि नगर परिषद सुजानपुर पर भाजपा विराजमान हुई है। उपाध्यक्ष पद पहले ही भाजपा के पास था अब अध्यक्ष पद भी भाजपा के पास आ गया है। पूर्ण बहुमत से नगर परिषद सुजानपुर में भाजपा का कब्जा हुआ है। ऐसे में सबका साथ सबका विकास नारे को धरातल पर उतारे एक समान विकास करके शहर को गति दें, जो काम रुके हैं, उन्हें करवाएं और नए कार्य जहां संभव हो सके उन्हें शीघ्र अति शीघ्र शुरू करवाएं। इस मौके पर सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम राणा नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता कुमारी, उपाध्यक्ष पवन कुमार, पार्षद शकुंतला देवी, नीता कुमारी, सविता महाजन भाजपा कार्यकर्ता, राजेश गुप्ता, रिंकू कुमार, शहरी महासचिव सुधीर भटनागर, रमन धीमान भाजपा नेता, प्रकाश सड़ियाल, मनोनीत पार्षद लता ठाकुर व तिलक राज कश्यप के साथ-साथ गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समूचे क्षेत्र में लोगों को प्रदान की मूलभत सुविधाएं, गरीब असहायों की हरसंभव मदद की मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर विधानसभा के जाने माने समाजसेवी एवं आगामी चुनावों के मद्देनजर सबसे प्रभावशाली नेता व जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश दर्जी ने अपने विकासशील जनमंच कार्यक्रम को क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों में पूर्ण कर लिया है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की दडुही ग्राम पंचायत में आयोजित जनमंच में जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि जब तक वह विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में लोंगों की समस्याओं का निपटारा तथा आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से नहीं जोड़ देते उनका यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। दर्जी ने कहा कि हमीरपुर विधनसभा को तमाम नेताओं ने सिर्फ सत्ता का अखाड़ा समझ रहा है, लेकिन सत्ता के नशे चूर इन लोगों को यह समझ आना जरूरी है कि आम जनता आपके वादों और हकीकत को समझने में ज्यादा देर नहीं लगाती है। उन्होंने कहा कि अपने इस जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने लोगों के दुखदर्द को समझने और बांटने का प्रयास किया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि अपने इस अभियान के तहत उन्होंने उखली, नारा, पंधेड़, अणु, बफड़ी, अमरोह, पांडवीं, नेरी, दडुही तथा मटाहनी पंचायतों का दौरा पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान उन्होंने लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ गरीब व असहायों को हर संभव मदद की है। इतना ही नहीं जिन बच्चों को गरीबी की वजह से पढ़ाई जारी रखने में मुश्किलें पेश आ रही थी। ऐसे बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में भी मदद की है। इस मौके और उन्होंने चयन बोर्ड से मटाहणी गांव के लिए सड़क निर्माण हेतु 3 लाख, दडुही गांव पाइप लाइन बिछाने तथा गांव बरनाड़ में विकास कार्य हेतु 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की देने की। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान सहित तमाम सदस्य भी मौजूद रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर भाजपा मंडल हमीरपुर ने स्व. इंदिरा गांधी की सरकार द्वारा 25 जून, 1975 को लगाए गए आपातकाल को गलत निर्णय बताते हुए काला दिवस के रूप में मनाया। यह जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी विक्रमजीत बन्याल ने जारी एक प्रेस बयान में दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और सदर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि 1975 में आपातकाल लगने वाला आज का दिन काला दिन था और तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लगाकर इतिहास के पन्नों को भी काला करने का काम किया था। आपातकाल में इंदिरा सरकार ने मनमानी करते हुए जनंसघ के बड़े नेताओं को जहां जेल में बंद कर दिया था। वहीं, मीडिया पर लगाम लगाने का काम किया था। इसलिए कांग्रेस देश की जनता की दोषी है। इस कुकृत्य के लिए देश की जनता से कांग्रेसियों को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र ठाकुर के अलावा हमीरपुर विधानसभा के प्रभारी अनिल कौशल, मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, नगर परिषद के पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मिनाक्षी साेनी। हमीरपुर अपनी तरफ से कोई काम करना नहीं और जब कोई काम हो रहा हो उस पर टिप्पणी करना सुजानपुर विधायक की पुरानी आदत है और यह आदत उनकी छूटने वाली भी नहीं है। यह बात सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए कही है। विनोद ठाकुर ने कहा कि विधायक अपनी राजनीति रोटियां सेकने में माहिर हैं और कोई भी मौका हो उस पर वे राजनीति करना नहीं छोड़ते। बात विकास की हो या फिर क्षेत्र के उत्थान की या फिर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता के हितों की हर काम में अड़चनें डालना उनकी पुरानी आदत है। उन्होंने विधायक राजेंद्र राणा को नेशनल हाई-वे के मामले पर दिए गए बयान पर याद दिलाते कहा कि विधायक राजेंद्र राणा आज टोनी देवी के दुकानदारों के हितों की बात कर रहे हैं कि नेशनल हाईवे पहाड़ी को काटकर बनना चाहिए, लेकिन राजेंद्र राणा शायद यह बात भूल रहे हैं कि 5 वर्ष पहले उनकी कांग्रेस सरकार थी और जिस तरह से वह लगातार बोलते आए हैं कि उस समय के मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह से जो कुछ मांगता था, जो कुछ बोलता था वह पूरा कर देते थे, तो उन्होंने नेशनल हाई-वे के इस मुद्दे को उस समय क्यों नहीं उठाया। उस समय दुकानदारों के हितों की बात क्यों नहीं की। नेशनल हाई-वे उस समय बनवा देते उस समय पहाड़ी कटवा देते, लेकिन उस समय तो केवल आपको राजनीति करनी थी, तब आपको दुकानदारों के हितों की कहां चिंता थी। वर्तमान में जो हाईवे बन रहा है, वह लोगों के हितों को देखते हुए ही बनाया जा रहा है और लोगों का कम से कम नुकसान हो इस बात का भी पूरा ध्यान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार रख रही है, लेकिन विधायक राजनीति करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते एक तरफ तो वह कहते हैं। कुछ हुआ नहीं और जब कुछ होता है, तो उसमें बे टिप्पणी करना शुरू कर देते हैं। उन्हाेंने कहा कि जो विकास हो रहा है, विधायक उस पर राजनीति न करें, जो विकास हो रहा है, उसको पचाने और सहन करने की कोशिश करें।
युवाओं को सेहतमंद बनाने और नशा मुक्त हिमाचल बनाने की ओर यह एक प्रबल कदम फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन नादौन में ओज़ल फिटनेस और ठुकराल फाउंडेशन की ओर से आने वाले रविवार, 26 जून को नादौन के ख़रीडी मैदान में युवाओं के लिए फ़िटनेस फेस्टिवल का आयोजन करवाया जा रहा है। इस फेस्टिवल में मैक्सिमम पुशअप चुनौती, बरपीज चुनौती, हैमर होल्ड, वाल सिट जैसी कई इंटेंस फिटनेस चुनौतियों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी और सभी नौजवान इसमें निःशुल्क भाग ले सकेंगे। इस इवेंट के बारे में बताते हुए ओजल फिटनेस के डायरेक्टर विनोद कुमार ने कहा कि इस इवेंट का उद्देश्य हिमाचल के युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश देने और उन्हें नशा मुक्त हिमाचल जैसे गंभीर मुद्दे के ऊपर जागरूक करना है। इस इवेंट के दौरान नौजवानों को इंटेंस फ़िटनेस चुनौतियों से परखा जाएगा और जीतने वालों को नकद इनाम और मैडल से नवाज़ा जाएगा। यह इवेंट ठुकराल फाउंडेशन और ओज़ल फ़िटनेस की साँझी पहल है। मेरा नादौन के सभी युवाओं से अनुरोध है कि इवेंट में उपस्थित रहे और भाग जरूर लें। इस इवेंट के प्रमुख महमान नादौन में नियमित समाज सेवा का काम करते रहने वाले ठुकराल फाउंडेशन के फाउंडर शैंकी ठुकराल जी होंगे, प्रिंस गर्ग इवेंट के ऐंकर रहेंगे और गोजरी फेम इशांत भारद्वाज अपने गायन का प्रदर्शन करेंगे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर भाजपा मंडल हमीरपुर ने आज जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 69वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। जम्मू कश्मीर को भारतीय संविधान के दायरे में लाने और एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान (झंडा) के विरोध में सबसे पहले आवाज उठाने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर विचारक थे। उनका यह स्वप्न स्वतंत्रता प्राप्ति के 70 वर्ष बाद तब पूरा हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अगस्त, 2019 में संसद में संविधान के अनुच्छेद 370 एवं 35-ए को समाप्त करने का बिल पारित कराया। विशेष राज्य का दर्जा, अलग संविधान, देश के अन्य प्रदेशों के नागरिकों के जम्मू कश्मीर में प्रवेश के लिए परमिट की आवश्यकता जैसी जिन शतरे और नियमों के साथ जम्मू-कश्मीर को भारत में शामिल किया गया था। डॉ. मुखर्जी प्रारंभ से ही उसके विरोध में थे। उन्होंने इसके लिए बाकायदा जम्मू-कश्मीर जाकर विरोध दर्ज कराना चाहा, लेकिन रहस्यमय परिस्थितियों में 23 जून, 1953 को उनकी मृत्यु हो गई। डॉ. मुखर्जी को जम्मू-कश्मीर एवं देश की अखंडता के लिए बलिदान देने वाले पहले व्यक्ति के रूप में जाना गया। इसलिए उनकी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर को लेकर अपने विचारों पर कभी समझौता नहीं किया और प्रजा परिषद पार्टी के बुलावे पर अगस्त, 1952 में जम्मू में एक सभा में शामिल हुए और ‘एक देश में दो विधान दो प्रधान नहीं चलेंगे, नहीं चलेंगे’ का नारा दिया। उनकी राजनीतिक यात्रा कलकत्ता विविद्यालय क्षेत्र से 1929 में विधान परिषद से प्रारंभ हुई। बंगाल के हितों की रक्षा के लिए वे फजलुल सरकार में वित्त मंत्री रहे। भारत सरकार के उद्योग मंत्री रहते हुए वे 6 अप्रैल,1948 को उद्योग नीति लाए। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की विभाजन के समय पाकिस्तान एवं पूर्वी पाकिस्तान पर विफल नीति के विरोध में उद्योग मंत्री पद से त्यागपत्र देकर वे भारत में आए लाखों शरणार्थियों की सेवा में जुट गए। कांग्रेस के राष्ट्रवादी विकल्प की आवश्यकता महसूसते हुए उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. मुखर्जी जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष बने। प्रथम लोक सभा चुनाव में दक्षिण कलकत्ता से सांसद चुने गए। 1934 से 1938 तक कलकत्ता विविद्यालय के सबसे युवा कुलपति होने का श्रेय भी उनके नाम है। इस अवसर पर हमीरपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र ठाकुर, कांगड़ा कृषि अग्रिकल्चरल एवं रूरल डिवेलपमेंट बैंक के चेयरमैन कमल नयन शर्मा, मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, राजेश गौतम और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की जन्म जयंती के उपलक्ष पर परिधि गृह में सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की। उनको याद करते हुए ब्लॉक कांग्रेस भोरंज की ओर से सिविल अस्पताल में फल वितरित किए गए। इस दौरान कामगार कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव राणा ने जारी प्रेस वार्ता में कहा कि राजा वीरभद्र सिंह हमेशा हिमाचल की जनता के दिलों में रहेंगे, जिस तरह से उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री हिमाचल के जन-जन का विकास किया। पहाड़ी राज्य होने पर भी मूलभूत सुविधाओं को मोहेया करवाया वह अस्मरणीय है। राणा ने यह भी कहा कि हमीरपुर के समस्त विकास में सिर्फ और सिर्फ राजा वीरभद्र सिंह व कांग्रेस पार्टी ने करवाया। वहीं, राजीव राणा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के द्वारा किये कार्यों को जन जन तक पहुंचाएंगे। यह कार्यक्रम अध्यक्ष विजय बन्याल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल, पूर्व प्रत्याशी रमेश डोगरा, कामगार, कांग्रेस जिला महासचिव अंकुश सैनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गोल्डी, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष डॉ दीप चंद, पंचायती राज से राज कुमार व ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
जिला परिषद उपाध्यक्ष ने नेरी पंचायत में किया जनमंच, सुनी लोगों की समस्याएं नेरी में बिजली के खम्बे की मांग को किया पूरा, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश एक डंगे के निर्माण एवं हैण्डपम्प में मोटर तथा पाइपें लगाने को भी हरी झंडी मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर समूचे हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करूंगा तथा यहां का हर गावं मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण होगा। यह बात प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश दर्जी ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेरी में आयोजित उनके जनमंच कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उनके राजनीति में आने के पीछे सिर्फ और सिर्फ समाजसेवा का ही जज्बा है, जिसके अर्थ को सही माईने देने को लिए वह अपना अधिकतर समय आम समाज में ही बिताते हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से दूर कुछ लोगों ने सिर्फ सत्ता की लालसा के चलते हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को गुमनामी की राह पर धकेला है, लेकिन अब इस विधानसभा क्षेत्र की तकदीर और वक्त दोनों बदलने वाले हैं। नरेश दर्जी ने कहा कि यहां हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के वादों और दावों तथा हकीकत में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में इसके पॉलिटिकल पावर पॉइंट के स्टेटस के पीछे चिराग तले अंधेरे जैसी परिभाषा ज्यादा सही साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जो प्रतिनिधित्व लोगों को आम मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखे ऐसे नेतृत्व से छुटकारा पाना ही बेहतर होगा। इस मौके नरेश दर्जी ने नेरी गावं में बिजली का पोल, एक डंगे, हैंडपंप में मोटर व पाइपें लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से निवारण को लेकर भी निर्देश जारी किए। इस मौके पर पंचायत प्रधान एवं अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत टोनी देवी में गुरुवार को टौणी देवी मंदिर परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि-वलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सुजानपुर भाजपा मंडल पदाधिकारियों के साथ साथ पूर्णकालिक विस्तारक संजीव ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। इससे पहले इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पहुंचना था, लेकिन कारणवश यह कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाए। सुजानपुर भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने एक कार्यक्रम को आयोजित किया दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई पार्टी को किस तरह से मजबूत बनाया जा सकता है। इस तरह से उन्होंने पार्टी के लिए काम किया है। तमाम बातों को लेकर विचार रखे गए। इस मौके पर विस्तारक संजीव ठाकुर, सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विक्रम राणा, अनिल कौशल, भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, जिला परिषद चेयरमैन बबली देवी, महामंत्री पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, अध्यक्ष प्यार चंद, अंजना ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान एवं मंडल पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर पूर्व मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर ब्लॉक कांग्रेस बड़सर द्वारा बड़सर मैहरे रेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखन पाल और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार विशेष रूप से मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में भारी संख्या में पहुंचकर युवाओं ने रक्तदान किया और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह को रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह रक्तदान शिवर सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम को 4:00 बजे तक चलाया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर रक्तदान किया और पूर्व मुख्यमंत्री के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखन पाल ने बताया कि आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व.राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर बड़सर मेहरे रेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने युवाओं से अह्वान भी किया कि अधिक से अधिक युवा पहुंचकर रक्तदान करें। उन्होंने बताया कि रक्तदान करना एक महान दान है, जिसे करने से पुण्य के भागी बनते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान करना सेहत के लिए भी अच्छा माना गया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं ने रक्तदान कर स्व.राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
जिला परिषद उपाध्यक्ष ने पांडवीं पंचायत में किया जनमंच बिजली और पानी की समस्यायों का मौके पर किया निपटारा मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी नरेश कुमार दर्जी ने आज हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र पांडवीं ग्राम पंचयात का दौरा किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने पंचायत स्तरीय जनमंच कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इस जनमंच कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान मधुबाला सहित सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस जनमंच के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनी और बिजली, पानी और अन्य आम समस्यायों का मौके और ही निपटारा करवा दिया। इस मौके पर जिला परिसद उपाध्यक्ष ने लोगों की मांग पर मुख्य सड़क से पांडवीं गांव को सड़क निर्माण के लिए 3 लाख देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त इस गांव के 2 निर्धन परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। जनमंच में लोगों को संबोधित करते हुए नरेश दर्जी ने कहा कि समाजसेवा को अपना परमधर्म मानते हैं और समाज की सेवा के लिये वह हर समय तैयार रहता हूं। उन्होंने कहा कि अगर इसी समाज के लोगों हम पर भरोसा कर हमें चुनकर आगे लाए हैं, तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि आप लोगों की आशाओं पर खरे उतरें। उन्होंने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आशाओं पर खरा उतरने के लिए उन्होंने जीतोड़ मेहनत की है, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। नरेश दर्जी ने कहा कि वह अपने इस अभियान के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम हमेशा अपने साथ रखते हैं, ताकि स्थानीय लोगों की इन आम समस्यायों के लिए दो-चार न होना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को किसी भी विकास कार्य या अन्य किसी भी प्रकार की जन समस्याओं के लिए निराश होने की कतई आवश्यकता नहीं है। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि वह उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों तथा यहां की जनता के आशीर्वाद के दम पर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अनूप । सुजानपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर डीएवी आलमपुर के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों द्वारा नई उमंग व उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस पर रखी गई थीम 'मानवता के लिए योग' को पूर्ण रुप से विद्यार्थियों व अध्यापकों द्वारा साकार करने की कोशिश की गई। इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने जिसमें एलकेजी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न आसन किए। साथ ही छात्र-छात्राओं ने 'पोस्ट मेकिंग' तथा' नारा लेखन प्रतियोगिता में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने जीवन में योग के महत्व को बताते हुए संदेश दिया कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को ऊर्जावान बनाने के साथ-साथ जीवन में सकारात्मकता लाना है। अतः मनुष्य को अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए, ताकि जीवन को तनाव मुक्त करके शरीर और मन को रोगों से मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन भारत की एक अद्वितीय कला है, जो शरीर और दिमाग में एकता की भावना का प्रतीक है मनुष्य और प्रकृति के मध्य सामजंस्य स्थापित करती है। यह मनुष्य को विचार, संयम और स्फूर्ति के साथ साथ स्वास्थ्य और भलाई के लिए समग्र दृष्टिकोण भी प्रदान करता है। इसी संदेश के साथ उन्होंने सभी अभिभावकों, अध्यापकों व छात्रों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अनूप। सुजानपुर महाराजा संसार चंद के किला टिहरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि अनुराग ठाकुर खेल एवं युवा मंत्री भारत सरकार, राजेंद्र गर्ग खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हिमाचल सरकार मौजूद रहे। इसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर के एनएसएस इकाई के 100 छात्रों के साथ स्कूल प्रधानाचार्य राजेश चंद्र भनोट, शम्मी शर्मा प्रवक्ता, डॉ वासुदेव शर्मा प्रवक्ता, कमलजीत प्रवक्ता व नीतू शर्मा पीईटी ने भी की योग किया।
अनूप। सुजानपुर समाजसेवी रविंदर डोगरा ने प्रदेश सरकार से हमीरपुर डीसी कार्यालय में करीब 20 वर्ष तक अस्थाई रूप से सेवाएं देने वाले स्व. कमलेश कुमार की पत्नी टिंको देवी राहत दिलाने की मांग की है। रविंदर डोगरा ने बताया कि टिंको देवी इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। वहीं, अब थक हार कर टिंको देवी ने राहत की गुहार समाजसेवी रविंद्र सिंह डोगरा से लगाई है। सोमवार को रविंद्र सिंह डोगरा के कार्यालय में उन्होंने मुलाकात करके अपने साथ आपबीती सुनाई है। जानकारी देते हुए टिंको देवी, निवासी गांव दरोगण तह टौणी देवी जिला ने बताया कि उनके पति स्वर्गीय कमलेश कुमार उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में अस्थाई रूप से लगभग 20 वर्ष से सेवाएं दे रहे थे। वर्ष 2021 में उनका देहांत हो गया। उसके बाद किसी भी तरह की राहत उनके परिवार को नहीं दी गई। न तो उनके पति को अब तक पक्का किया गया था और न ही उनके स्थान पर परिवार के किसी सदस्य को अस्थाई रूप से नौकरी पर रखा गया। गुहार लगाते हुए मृतक की पत्नी ने बताया कि वर्तमान में उनके घर पर अजीविका का कोई साधन नहीं है।
अनूप। सुजानपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर की छात्रा सनवी जैन पुत्री अरुण जैन ने कॉमर्स विषय में बेहतरीन अंक लेते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की है। सनवी ने अपने स्कूल, शहर सुजानपुर एवं जिला हमीरपुर के साथ-साथ अपने परिजनों का नाम रोशन किया हैं। स्कूल के कॉमर्स एवं साइंस विषय के छात्रों ने बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं। सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सनवी जैन ने कॉमर्स विषय में 500 में से 472 अंक 94.4 प्रतिशत लिए हैं। इसी तरह स्कूल की छात्रा वंशिका ने 500 में से 450 शिल्पा ने 500 में से 435 अंक प्राप्त किए हैं। मेडिकल विषय में निकिता ने 500 में से 464 शिवानी ठाकुर ने 500 में से 430 करण जसवाल ने 500 में से 410 अंक प्राप्त किए हैं। तमाम मेधावी छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर स्कूल प्राचार्य स्टाफ सदस्यों अध्यापकों आदि ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शानदार प्रदर्शन पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। स्कूल के सरकारी प्रवक्ता ने बताया स्कूल के सभी विषयों का परिणाम बेहतरीन रहा है।
अनूप। सुजानपुर सुजानपुर के नजदीक भलेठ में शनिवार दोपहर बाद एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सुजानपुर अस्पताल लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।उसके बाद उसे उच्च उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। सुजानपुर एसएचओ सतपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मंडी के लगभग लडभडोल क्षेत्र के उटपुर गांव का निवासी अरविंद ठाकुर पुत्र सहदेव सुजानपुर की तरफ आ रहा था कि उसकी बाइक अचानक पेड़ से टकरा गई, जिससे कि उसे गंभीर चोटें लगी तथा उसकी बाइक को भी नुकसान पहुंचा। एसएचओ सतपाल शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के समय में उक्त युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। उन्होंने बताया कि लापरवाही और तेज रफ्तार से चलने से यह दुर्घटना हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अनूप/मीनाक्षी। हमीरपुर/सुजानपुर जो भी परिवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं, उनका विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में स्वागत है। मेहनत ईमानदारी के साथ आने वाले विधानसभा चुनावों में काम करें। भाजपा परिवार में आपको पूरा मान सम्मान मिलेगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार देर शाम समीरपुर में पंचायत पनोह के भाजपा में शामिल हुए परिवारों के सदस्य से कही। ग्राम पंचायत के दर्जनभर परिवारों के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। सुजानपुर भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा नेता रवि कुमार की अगुवाई में यह लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम राणा विशेष रूप से उपस्थित हुए भाजपा में शामिल हुए।परिवारों में वार्ड सदस्य सुरेश कुमार, राज कुमार, प्रवीण कुमार, रूपलाल, अजीत सिंह, कमला देवी, कृष्णा देवी, सीमा कुमारी, बबली देवी, सुमन, मीना व सुदर्शना आदि हैं। भाजपा में शामिल तमाम परिवारों के सदस्यों ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी एवं इस पार्टी के उम्मीदवार को अब तक अपना समर्थन देते हैं, लेकिन हर बार उनके हितों की अनदेखी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री जिस तरह से विधानसभा क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनके प्रयास से इस पंचायत में उनकी अब तक की सबसे पुरानी समस्या पेयजल आपूर्ति की पूरी हुई है। इसके लिए हम उन का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। उनके आशीर्वाद से गांव में 50 हजार लीटर पानी का टैंक बना है। आने वाले विधानसभा चुनावों में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को जीत दिलाई जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे हम आपके साथ हैं। शामिल हुए तमाम परिवारों के सदस्यों का पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
देश के नौजवानों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है अग्निपथ: शैंकी ठुकराल फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन अग्निपथ स्कीम का जहां पूरे देश में विरोध हो रहा है, वहां आम आदमी पार्टी हिमाचल ने भी इसका जम कर विरोध किया। नादौन विधानसभा क्षेत्र में भी आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस गंभीर मुद्दे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता तथा पार्टी के ओबीसी विंग के संयुक्त सचिव शैंकी ठुकराल ने कहा कि अग्निपथ देश के नौजवानों के साथ विश्वासघात है। भारत की सेना में भर्ती होने वाला देश का नौजवान अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा करता है और भाजपा सरकार उन्हें एक नौकरी की सुरक्षा देने के हक़ में भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस स्कीम को लागू करके फौज में जाने कि इच्छा रखने वाले लाखों देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल रही है। यह गौर करने वाली बात है कि भर्ती प्रक्रिया में बदलाव लाने से पहले देश की लोकतंत्र प्रणाली में भी किसी तरीके की बहस नहीं की गई। यह रवैय्या सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि फौज में ट्रेनिंग लेकर तथा नौकरी करके 4 वर्ष बाद देश का युवा कहां जाएगा? यह याेजना देश की सुरक्षा और सेना के सम्मान के साथ भी खिलवाड़ करती है। मोदी सरकार को ज़रूरत है कि इस अज्ञानता की नींद से बाहर निकले और देश में लाखों युवाओं द्वारा उठाई जा रही इस आवाज को सुनें और इस अग्निपथ स्कीम को जल्द से जल्द वापिस लिया जाए। आम आदमी पार्टी देश के युवाओं के साथ इस संघर्ष में साथ है। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी हिमाचल के ओबीसी विंग के प्रधान दुर्गेश, सचिव फौजा सिंह और आम आदमी पार्टी नादौन के कार्यकर्ता अशोक कुमार, विजय शर्मा, रिशव, निखिल, राजिंदर कुमार, बलबीर, दीपक, साहिल, तेनज़िंन तथा विकास मौजूद थे।
बीते दिन मंडी में आम आदमी पार्टी ने शपथ समारोह हुआ। इस दौरान आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने सभी को उनके नए कार्यभार के लिए शपथ ग्रहण करवाया। इस मौके नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के नेता एवं ओबीसी विंग के प्रदेश संयुक्त सचिव शैंकी ठुकराल ने भी हिस्सा लिया एवं शपथ ली कि वह अपने दायित्व को पूरे लगन एवं ईमानदारी से पूरा करेंगे। इस मौके शैंकी ने कहा कि उनपर भरोसा करके पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वो पूरी ईमानदारी से निभाएंगे एवं पार्टी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आज हिमाचल को भगत सिंह एवं बाबा साहेब अम्बेडकर के सपनों वाला राज्य बनाना बहुत जरूरी है जहां इंकलाब और किताब सबके लिए बराबर हो। शैंकी ने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के समस्त पदाधिकारी पैसों के लालच के लिए नहीं आये हैं वो हिमाचल में एक नई क्रांति का आगाज करने आए हैं। भाजपा-कांग्रेस का अब सफ़ाया होना तय है। इस मौके पर संजीव सेठी राज्य संयुक्त सचिव यूथ विंग, जिला संयुक्त सचिव यूथ विंग, समस्त संगठन मंत्री रविन्द्र शर्मा, अशोक कुमार, लवली कुमार एवं सुरेश चौधरी जी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
अनूप । सुजानपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा में नई जिम्मेदारियां मिलने पर सुजानपुर भाजयुमो प्रभारी मनोज कुमार उर्फ हैप्पी एवं नवनिर्वाचित जिला युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तेन सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। नई जिम्मेदारियां मिलने पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जिला भाजयुमो एवं जिला भाजपा पदाधिकारियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, उनका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। आने वाला समय विधानसभा चुनावों का है। विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करेंगे। इस मौके पर दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका आभार किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचे तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ नवनिर्वाचित भाजयुमो पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेहनत और ईमानदारी से काम करने वालों को भारतीय जनता पार्टी में सर्वोच्च स्थान मिलता आया है मिलता रहेगा। ऐसे में जिस किसी को जो भी जिम्मेदारी मिल रही है या दी जा रही है, उस जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाना भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जिस कार्यकर्ता को जो भी जिम्मेदारी मिलती है। उसके लिए है काम करें।विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मैदान में डट जाएं। इस बार प्रदेश में मिशन रिपीट के साथ रिवाज बदलना है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान प्रदेश के हर घर तक पहुंचना चाहिए। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को आगे आना होगा। भारतीय जनता पार्टी के साथ अधिक से अधिक युवा जुड़े इसके लिए काम करें। उन्होंने कहा कि 20 जून को हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा त्रिदेव सम्मेलन करवाया जा रहा है। इस सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख बीएलए शामिल होंगे। यही वह 3 कार्यकर्ता हैं, जो भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए पंख लगने जा रहे हैं। उनके प्रयासों से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दाडला जो उनकी गोद ली हुई पंचायत है, उसमें हेलीपैड बनाने को लेकर राज्य सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मंजूरी प्रदान करने के साथ-साथ में निर्माण के लिए करीब पौने 5 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान भी किया है। राज्य सरकार ने हेलीपैड बनाने की मंजूरी देते हुए राज्य पर्यटन विभाग को निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। विनोद ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर ने करीब 3 माह पहले उनकी गोद ली हुई पंचायत दडला भलेठ में हेलीपैड बनाया जाए। इसको लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की थी। बैठक में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से लोगों की आवाजाही हो, इसके लिए यहां पर हेलीपैड बनाया जाएगा। उन्होंने पंचायत को निर्देश देते हुए कहा था कि हेलीपैड बनाने के लिए इस पंचायत में भूमि का चयन करें उनके निर्देश पर जिला टूरिज्म विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य विभागीय अधिकारियों ने पंचायत में जहां यह हेलीपैड बनाया जा सके उसको लेकर भूमि की तलाश की थी, जो नियमों के अनुसार पूरी तरह सही पाई गई थी। वर्तमान में हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि का चयन हो चुका है। तमाम अन्य भूमि स्थानांतरण प्रक्रिया भी लगभग पूरी है। ऐसे में जल्द यहां पर हेलीपैड निर्माण कार्य शुरू होगा। सरकार की ओर से 4,67 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया गया है। सेक्ट्री टूरिज्म की ओर से जारी की गई अधिसूचना में डायरेक्ट टूरिज्म को हेलीपैड बनाने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें अधिसूचना जारी करते हुए बताया गया कि ग्राम पंचायत दाडला में हेलीपैड बनाया जाए शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो इसके लिए कार्रवाई शुरू की जाए। उधर, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में हेलीपैड बनाने की मंजूरी मिलने पर खुशी की लहर है। आने वाले दिनों में यहां पर हेलीपैड की सुविधा उपलब्ध होगी, जो इस विधानसभा क्षेत्र मैं विकास के नए आयाम दिखेगा। हेलीपैड के यहां पर बनने से पर्यटन एवं रोजगार में वृद्धि होगी। बताते चलें कि ग्राम पंचायत दाडला केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की गोद ली हुई पंचायत है, उन्ही के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर यहां पर आदि योगी शिव धाम का भी निर्माण करवाया गया है। सुजानपुर भाजपा मंडल, सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई, सुजानपुर भाजयुमो सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर, प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का धन्यवाद किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, जिला उपाधक्ष विक्रम राणा, उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता, इंस्पेक्टर प्यार चंद, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, सह प्रभारी राजेश्वर कटोच, भाजपा सैनिक लीक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, शहरी इकाई भाजपा अध्यक्ष सुमन महाजन, महासचिव सुधीर भटनागर, भाजपा नेता प्रकाश सड़ियाल, पंचायत उप प्रधान जगन कटोच, नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन कुमार, पार्षद सविता महाजन अनिता कुमार व सुनीता कुमारी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आभार व्यक्त किया है। सुजानपुर में हेलीपैड बनने से 3 जिलों को सुविधा उपलब्ध होगी। सुजानपुर मध्य क्षेत्र है इसके साथ जिला कांगड़ा एवं जिला मंडी की सीमा लगती है, अब तक सुजानपुर मैदान या फिर जंगल बेरी बटालियन में वैकल्पिक हेलीपैड की सुविधा उपलब्ध होती आई है। ऐसे में अब यहां नया हेलीपैड बनेगा, जो क्षेत्र की नई इबारत लिखेगा। संबंधित विषय पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हेलीपैड यहां पर बनने से सुजानपुर के विकास में नए आयाम स्थापित होंगे, पर्यटन एवं रोजगार की दृष्टि से आवाजाही बढ़ेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया है।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सुजानपुर में मनाया जाएगा। उक्त जानकारी एडीएम जितेंद्र सांजटा ने दी। उन्होंने आवश्यक प्रबंधों के लिए एक मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 21 जून को 8वां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस सुजानपुर टीहरा के किला (कटोच पैलेस) में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर विशेष रूप से भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि योग दिवस पर आयुष विभाग के डॉक्टर योग अभ्यास करवाएंगे। उन्होंंने बताया कि योग दिवस पर स्कूलों के विद्यार्थी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध सुनिििश्चत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हमीरपुर के सर्किट हाउस में 20 जनवरी को त्रिदेव सम्मेलन करवाया जा रहा है। इसकी तैयारियों के लिए मीटिंग की गई। यह मीटिंग प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्बाल की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग के दौरान त्रिदेव सम्मेलन के आयोजन के लिए सभी कमेटी का गठन किया गया और साथ ही रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम में भोजन बिजली जल की व्यवस्था, यातायात पार्किंग की व्यवस्था अन्य कार्यों पर भी चर्चा की गई। मीटिंग के दौरान जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा हमीरपुर से एमएलए नरेंद्र ठाकुर एचटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, संजीव ठाकुर, सुमित शर्मा जिला महामंत्री हरीश शर्मा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक कैप्टन रंजीत सिंह, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, नवीन शर्मा प्यारे लाल शर्मा, जग सिंह ठाकुर, सुजानपुर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी, विजयपाल सोहरु, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय रिंटू, सुजानपुर बीडीसी उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रेम सिंह भरमौरिया आदि शामिल रहे।
हिमाचल प्रदेश में अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती के फैसले को लेकर बवाल मच गया है। प्रदेश के लगभग हर क्षेत्र में अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन किये गए। वंही आज यानि गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के धर्मशाला में रोड शो से ठीक पहले युवाओं ने कांगड़ा के गगल, हमीरपुर व मंडी जिले में योजना को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। सेना भर्ती नियमों में हुए संशोधन से गुस्साए युवाओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर युवाओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की व नोकझोंक भी देखने को मिली। उग्र प्रदर्शनकारियों ने गगल एयरपोर्ट पर रोड शो के लिए लगाए पीएम मोदी के होर्डिंग भी फाड़ दिए। वंही कांगड़ा के डीएसपी सुनील राणा ने युवाओं को समझने का प्रयास किया और प्रदर्शन बंद करने को कहा। लेकिन प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिस व युवाओं में धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने कुछ युवाओं को हिरासत में लिया है। जिला कांगड़ा में विभिन्न जगह पर प्रदर्शन पर रहे करीब 80 युवकों को दो बसों में शाहपुर थाने लाया गया, जबकि एक बस में युवाओं को कोटला चौकी भेजा गया है। भर्ती नियमों में बदलाव के फैसले से गुस्साए युवाओं ने कई जगह तोड़फोड़ की। वहीं, हमीरपुर में भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। सेना भर्ती रद्द करने को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने सेना में स्थायी भर्ती की मांग उठाई। वहीं, हाथ में तिरंगा लेकर मंडी के सेरी मंच पर भी युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि प्रदेश के युवा काफी लम्बे समय से सेना भर्ती की मांग कर रहे थे लेकिन अब सेना भर्ती प्रक्रिय में केंद्र सरकार द्वारा किये गए बदलाव के कारण युवाओं में भारी रोष है।
सुजानपुर पुलिस ने यातायात चेकिंग के दौरान एक युवक से 50 ग्राम चरस बरामद की है। एसएसओ सतपाल शर्मा ने बताया कि सुजानपुर पुलिस द्वारा खड़ोला में सैनिक स्कूल आवास कॉलोनी के पास यातायात चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। मोटरसाइकिल सवार ने उनसे कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल को रोका और पुलिस पार्टी को देख कर तेजी से पीछे की ओर भागा। उसने भागते समय जेब से एक लिफाफा सड़क के कुछ दूरी पर फेंक दिया। फेंके गए लिफाफे मेँ से 50 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बड़सर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों मे पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को टैंकरों के माध्यम से पानी पंहुचाकर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल एक समाजसेवक होने का भी फर्ज निभा रहे हैं। यह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान ने कही। धीमान ने कहा कि वर्तमान समय मे क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में भीषण गर्मी के कारण सूखे जैसे हालात बने हुए हैं, लेकिन बड़सर भाजपा का कोई भी नेता लोगों की मदद कों सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे तो भाजपा के नेता खुद को जनता का मसीहा कहते हैं लेकिन जनता पर समस्या पड़ते ही ये नेता अपने अपने बिलों में न जाने कहां छुप जाते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने हमेशा बड़सर की जनता के सुख-दुख में सस्था दिया है और हर मुसीबत में लोगों के साथ खडे रहे हैं। यही कारण है कि आज वे बड़सर ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में जनता की पहली पसंद हैं। बड़सर की ग्राम पंचायत भैल, समताना, सोहरी, सौर, ज्योली देवी, बड़सर सहित अन्य मे भारी पानी की किल्लत चल रही है। विधायक लखनपाल ने अपना फर्ज निभाते हुए इन पंचायतों पिछले 15 दिनों से लगातार पानी के टैंकर भेजकर पानी मुहैया करवाया है जिससे लोगों कों काफी हद तक राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक 109 से ज्यादा टैंकर पानी के भेजे जा चुके हैं, जिसका सारा खर्च विधायक सहन कर रहे हंै लेकिन भाजपा के कुछ लोगों कों यह बात रास नहीं आ रही है।
विस क्षेत्र के तहत टौणी देवी सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अभिषेक राणा के सरकाघाट डेपुटेशन पर भेजने के आदेश रद्द हो गए हैं। लोगों के भारी विरोध के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आदेश रद्द किए हैं। फिलहाल डॉक्टर अभिषेक टौणी देवी सिविल अस्पताल में ही सेवाएं जारी रखेंगे। डॉक्टर अभिषेक राणा को उन परिस्थितियों में सरकाघाट डेपुटेशन पर भेजने के आदेश हुए थे जब टौणी देवी सिविल अस्पताल के आठ में से तीन डॉक्टर पहले ही डेपुटेशन पर बाहर भेजे जा चुके हैं। ऐसे में स्थानीय पंचायतों, व्यापार मंडल, सामाजिक संगठन भड़क गए थे। डॉक्टर अभिषेक राणा की उनके व्यवहार व कार्य करने की लग्न को लेकर ग्रामीणों में खासी पहचान है। डॉक्टरों की कमी से पहले से जूझ रहे टौणी देवी सिविल अस्पताल से अचानक उन्हें भी सरकाघाट डेपुटेशन पर भेजने से लोगों में खासी नाराजगी देखी गई। इस बारे में लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलकर आदेश रद्द करवाने की गुहार लगवाई। पूर्व सीएम धूमल ने लोगों की भावनाओं को समझते हुए इस संवेदनशील मुद्दे को सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाया। इस बारे प्रिंसिपल सेक्रेटरीह हेल्थ सुभाष पांडा ने बताया कि डॉक्टर कुंवर अभिषेक राणा के टौणी देवी सिविल अस्पताल से सरकाघाट अस्पताल में डेपुटेशन पर भेजने के आदेश तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।
प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में मल्टी टास्क वर्करों की काउंसलिंग प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 14 स्कूलों के करीब 95 अभ्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। काउंसलिंग कमेटी में एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी, बीईईओ मदन लाल व संबंधित स्कूल हैड के समक्ष अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज चैक किए जा रहे हैं। शिक्षा खंड हमीरपुर के अंतर्गत आने राजकीय प्राथमिक पाठशाला अमरोह, गुलेला, हलाना कल्लर, छियोड़ी, कैहडरू, गाहलियां, कुसवाड़, नालांगर, लाहड़, रोपा, कोट, साईं, हमीरपुर कन्या, हाउससिंग बोर्ड कलोनी और घिरथेड़ी स्कूल के मल्टी टास्क वर्कर पदों के लिए अप्लाई किए गए अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। उनके दस्तावेज जमा कर लिए गए हैं। अब उनकी बाद में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। काउंसिंलिंग को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। क्योंकि अभ्यर्थी लंबे समय से मल्टी टास्क वर्कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का इंतजार कर रहे थे कि कब भर्ती प्रक्रिया आगे शुरू हो और उन्हें रोजगार मिल सके।
धूमल साहब आप के निर्देश पर गांव के हर घर को सड़क सुविधा उपलब्ध हुई है। अब आप निर्देश दें तो गांव में बस सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस कार्य को जल्द करवाएं आपकी मेहरबानी होगी। यह गुहार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चमयोला के ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर लगाई है। ग्रामीणों में कुलदीप सिंह सुनील कुमार बीना देवी प्यार चंद कमल कुमार वीरता देवी अनीता देवी आदि लोगों ने कहां की धूमल साहब आप के निर्देश पर गांव को सड़क सुविधा 26 अप्रैल 2022 को उपलब्ध हुई थी। आप के निर्देश पर सड़क सुविधा के बाद यहां पर बस चलाई जाए इसके लिए निगम प्रबंधन टीम को मौके पर भेजकर सफल ट्रायल भी करवाया गया था। ऐसे में ग्रामीण आपसे आग्रह करते हैं कि जो भी बस कश्मीरी महादेव से चोरी बाया खयुन्द को निकलती है, यह तमाम बस सुविधाएं अब चमयोला गांव से होकर गुजरे तो गांव के करीब एक हजार और लोगों को बस सुविधा का लाभ मिलेगा। 3 से 4 किलोमीटर के अंतर्गत गांव को बस सुविधा से जोड़ा जाए इसके लिए आप के निर्देश पर रोड बना है सफल बस का ट्रायल हुआ है ऐसे में अब बस लग जाए तो गांव के लोगों को पैदल आवाजाही से आजादी मिलेगी। घर द्वार पर बस सुविधा उपलब्ध होगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। हमीरपुर एनपीएस कर्मचारियों ने जिला में निकाली ओल्ड पेंशन बहाली के लिए जिला अध्यक्ष राकेश धिमान की अध्यक्षता में निकाली रैली। जिला भर के 5000 से अधिक एनपीएस कर्मचारियों ओल्ड पेंशन के कर्मचारियों और रिटायर कर्मचारियों ने लिया भाग। रैली में मुख्यातिथि राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर मौजूद रहे। उनके साथ महासचिव भरत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वैद, राज्य कोषाध्यक्ष शशि पाल शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज परमार, अनिरुद्ध गुलेरिया, नित्यानंद, अमित, उपाध्यक्ष बलवंत, कन्हैया राम सैनी, नसीब सिंह, रजनीश ठाकुर, रणजीत सिंह, बलदेव, डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा, अजय राणा, सुभाष शर्मा, शिमला जिला अध्यक्ष कुशाल शर्मा, कांगड़ा जिला अध्यक्ष राजिंदर मिन्हास, जिला चंबा अध्यक्ष सुनील जरियाल, जिला बिलासपुर अध्यक्ष राजेंद्र वर्धन, जिला उन्ना अध्यक्ष विजय इंदौरिया, राज्य संविधान पर्यवेक्षक श्याम लाल गौतम, जिला चंबा प्रभारी एवं राज्य मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, अतिरिक्त महासचिव अंकुर शर्मा, जिला चंबा महासचिव विजय शर्मा, बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह खरवाड़ा, अलका, महेश पराशर, जिला महासचिव अभिषेक ठाकुर हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष हाकम राणा, नादान ब्लॉक अध्यक्ष राजन, सुजानपुर के अध्यक्ष अश्वनी, भोरंज के अध्यक्ष जीवन, बिझड़ी के अध्यक्ष राजेश, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला हमीरपुर मोहम्मद शफी, नीतीश भारद्वाज, नीलम, बिंदु शर्मा, सुषमा, सुमन, बौद्ध, मोनिका अशोक, जितेंद्र, विनोद, राजेश गौतम, सुरेश, पवन, जसवीर, सपना सभी खंडों के खंड अध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष के साथ अन्य विभागीय संगठनों के जिलाध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष के साथ-साथ हजारों कर्मचारियों ने भाग लिया। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार पुरानी पेंशन बहाल करती है, तो वे उनके साथ देंगे लेकिन अगर सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली नहीं करती है, तो फिर उन्हें अन्य विकल्पों पर विचार करना पड़ेगा, जिसके लिए सरकार ही उत्तरदाई होगी। क्योंकि राजस्थान में और छत्तीसगढ़ में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली कर दी है और जल्द ही अन्य प्रदेश भी ओल्ड पेंशन बहाली के लिए अपनी घोषणा कर चुके हैं। इसलिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मानवीय दृष्टिकोण को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में अब अभिलंब मॉनसून सत्र से पहले-पहले पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करनी चाहिए, नहीं तो फिर से एक बार प्रदेश के कर्मचारी शिमला में मॉनसून सत्र में सरकार के समक्ष एक बड़ी रैली परिवार सहित करेंगे, तब तक अपने आंदोलन को नहीं रुकने देंगे, जब तक कि ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली नहीं हो जाती। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस रैली में हजारों कर्मचारियों ने भाग लिया है। उन सभी कर्मचारियों का केवल एक ही नारा है कि उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए, जब तक उन्हें ओल्ड पेंशन का लाभ नहीं दिया जाता वे सभी संघर्ष करते रहेंगे और जरूरत पड़ी, तो इससे भी कठोर कदम उठाने से कर्मचारी गुरेज नहीं करेंगे। जिला अध्यक्ष राकेश दीवान ने कहा कि जिला हमीरपुर के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत है और इस वर्ष में वहां लगातार राज्य कार्यकारिणी के कंधे से कंधा मिलाकर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जिला हमीरपुर के समस्त कर्मचारियों का धन्यवाद किया, जो पेंशन संकल्प रैली जिला हमीरपुर का हिस्सा बने उन्होंने कहा कि संगठन पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत है और उन्हें विश्वास है कि अपने संघर्ष से जरूर पुरानी पेंशन बहाल करवाने में कामयाब रहेंगे। रैली के दौरान कर्मचारियों में भारी जोश देखने को मिला। जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि जल्द पेंशन बहाल नहीं हुई, तो राज्य कार्यकारिणी के आवाहन पर मॉनसून सत्र में जिला हमीरपुर से 4 से 5000 कर्मचारी शिमला पहुंचेंगे।
तेज रफ्तार के कारण पहाड़ी से टकराई गाड़ी अनूप। सुजानपुर पुलिस थाना सुजानपुर के तहत आल्टो का एक्सीडेंट हो गया। इस कारण चालक की मौत हो गई। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि पंचायत करोट के गांव बढईं वासी सुभाष चंद्र ने उन्हें सूचना दी। उसने बताया कि उसका घर मृतक के घर के समीप है। उसने बताया कि मृतक की बेटी मीनू ने बताया कि थोड़ी ही दूर सड़क के मोड़ पर उनके पिता की कार दुर्घटना से मौत हो गई हो गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो पाया कि कार एक पहाड़ी से टकराकर के सड़क की दाईं तरफ पलटी हुई थी। सुभाष चंद सीट पर ही मौजूद था मगर उसकी मौत हो चुकी थी। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक एवं हिम आंचल एडुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्य्क्ष नवीन शर्मा ने प्रेस वार्ता के माध्य्म से जानकारी देते हुए कहा कि हिम आंचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा युवा खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। युवा खेल उत्सव में दो खेलों बॉलीबॉल एवं कब्बडी को शामिल किया गया है। शर्मा ने कहा कि युवा खेल उत्सव आयोजन पंचायत स्तर पर किया जाएगा, जिसके लिए हमीरपर विधानसभा को 9 ज़ोन में बांटा गया है। प्रत्येक ज़ोन में संचालन के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। पंचायत स्तर पर अपनी जोन में जीत कर आई टीमो का फाइनल मुकाबला करवाया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि युवा खेल उत्सव की फाइनल मे विजेता टीम को 31000 रुपए व उपविजेता टीम को 21000 रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा। पंचायत स्तर पर विजेता टीम को 3100 व उपविजेता टीम को 2100 रुपए प्रदान किए जाएंगे। खेल उत्सव के लिए पंजीकरण 15 जून से 21 जून तक किया जाएगा। नवीन शर्मा ने कहा कि सोसाइटी के माद्यम से पूर्व में भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि हिम आंचल एजुकेशन अब्द वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से फरवरी से लेकर जून तक मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें जिला भर की 1000 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा युवा चौपाल व समाज में विभिन्न गतिविधियां संस्था के माध्यम से की जाती रही है। नवीन शर्मा ने कहा कि खेल उत्सव का उद्देश्य युवाओं की खेलों में रुचि बढ़ाना है, ताकि युवा मैदानों में निकल कर आये एवं पंचायत स्तर पर प्रतिभाओं को निखारा जाए।
अनूप। सुजानपुर जिला हमीरपुर में आयोजित होने वाले त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एवं सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य को लेकर एक बैठक का आयोजन। सुजानपुर मंडल के पदाधिकारियों मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्यों के साथ समीरपुर विश्राम गृह में किया गया। बैठक में विशेष रुप से प्रदेश के 2 बार के सफलतम रहे मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। मंडल पदाधिकारियों मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंडल कार्यकारिणी सदस्य को पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल जी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मिशन रिपीट के साथ-साथ केंद्र के 8 वर्ष का कार्यकाल जो अब तक का स्वर्णिम युग रहा है, उस पर भी चर्चा की गई। बैठक में हमीरपुर में 20 जून को आयोजित हो रहे त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इसमें पार्टी के त्रिदेव बुथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, और बीएलए शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी उचित दिशा निर्देश जारी किए गए। अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार एक समान विकास कर रही है। देश और प्रदेश के हर वर्ग को योजनाओं का सीधा लाभ मिले, इसके लिए काम कर रही है। आने वाला समय विधानसभा चुनाव का है और इस बार हिमाचल में मिशन रिपीट करके रिवाज बदलना है। धूमल ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जल शक्ति मंडल डिवीजन कार्यालय खोला गया है। आने वाले दिनों में यहां पर विद्युत विभाग का भी डिवीजन कार्यालय खुलेगा जो लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए से धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना का काम चला है। केंद्र सरकार की योजना से आरएफ तहत तीन मुख्य सड़कों के लिए जिसमें टोनी देवी से जंगल बेरी, टोनी देवी से बगेड़ा, कोट से सुजानपुर बाया चोरी निर्माण कार्य की मंजूरी मिली है। सुजानपुर में पैराग्लाइडिंग का सफर ट्रायल करवाया गया है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में शिव धाम और श्री कृष्ण लीला धाम स्थापित करवाए गए हैं, जो क्षेत्र को विकास की दृष्टि से एवं पर्यटन को लेकर मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। धूमल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। सरकार क्या काम कर रही है, अब तो क्या हुआ है। इसको लेकर प्रचार प्रसार में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। हर घर में पहुंचकर कार्यकर्ता योजनाओं को लेकर चर्चा करें लोगों को क्या जरूरत है। किस तरह से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है, इस पर काम करें।
अनूप। सुजानपुर सुजानपुर भाजपा मंडल की कार्यकारिणी में आज मनोज शर्मा हैप्पी को कार्यकारिणी की सदस्यता दी गई। साथ ही उन्हें सुजानपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रभारी भी नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की अध्यक्षता में दी गई। साथ ही उन्हें मिली नई जिम्मेदारी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व सुजानपुर मंडल के सभी पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी। सुजानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, महामंत्री पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अनिल कौशल व सुजानपुर उपाध्यक्ष जगन कटोच ने बताया कि मनोज शर्मा हैप्पी पहले भी युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। मनोज शर्मा ने सुजानपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा की अध्यक्ष की भी कमान संभाल चुके हैं और साथ ही साथ जिला में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इस नियुक्ति से सुजानपुर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को फिर से एक नई संजीवनी के रूप में मनोज शर्मा हैप्पी मिले हैं, जिससे कि सुजानपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा को एक नई स्फूर्ति और बल मिलेगा।


















































