हमीरपुर: भोटा में चाय की दुकान में ब्लास्ट, 3 लोग झुलसे, एक PGI रैफर
( words)
हमीरपुर के भोटा में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा पेश आया है। सुबह करीब पांच बजे रेस्ट हाउस के साथ लगती चाय की दुकान में ब्लास्ट हो गया, जिससे दुकान का शटर दूर जाकर गिरा। सिलेंडर फटने के बाद दुकान में भयंकर आग लग गई, जो कि साथ लगती किराना की दुकान तक पहुंच गई। इस दौरान आग बुझाते वक्त किराना दुकान के मालिक कमलेश कुमार उर्फ़ नाथूराम भी बुरी तरह झुलस गए। हादसा इतना खौफनाक था कि दुकान का शटर भी दूर जाकर गिरा और दुकान की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जब सुबह सिलेंडर फटा तो अन्य दो लोग राकेश कुमार व पुरूषोत्तम भी घायल हुए हैं, जिन्हें हमीरपुर हॉस्पिटल भेज दिया गया है और एक को पीजीआई रेफर कर दिया है।
