जयसिंहपुर : सिविल अस्पताल में 19 अप्रैल को स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में 19 अप्रैल मंगलवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयां भी मुफ्त में दी जाएंगी। साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। सिविल अस्पताल जयसिंहपुर के प्रभारी डॉ. शुभम सूद ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेने का अपील की है।
